8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीति'...तो देश में नहीं होगा चुनाव, नरेंद्र मोदी बन जाएंगे नरेंद्र पुतिन',...

‘…तो देश में नहीं होगा चुनाव, नरेंद्र मोदी बन जाएंगे नरेंद्र पुतिन’, भगवंत मान का हमला

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मेगा रैली की. इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. मान ने पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, अगर 2024 में BJP चुनाव जीत गई तो तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा. चुनाव नहीं होंगे और नरेंद्र मोदी नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे. मान ने कहा, अब आदमी भी कहता है कि भाजपा मतलब- भारतीय जुगाड़ू पार्टी है.

भगवंत मान ने कहा, आज ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है. जनता तक ये बात पहुंचाना है- कैसे आपके अधिकारों को छीना जा रहा है. आप लाइन में लगकर वोट देते हैं और नेता चुनते हैं. लेकिन, मोदी साहब और बीजेपी वाले चाहते ही नहीं हैं कि इनके अलावा किसी दूसरे की सरकार बन जाए. अगर चुनाव से बीजेपी की सरकार नहीं बनती है तो ये लोग पीछे के दरवाजे से बना लेते हैं. उसके विधायक खरीद लेते हैं. फिर उपचुनाव करवा लो. राज्यपाल को सुबह 4 बजे जगवा लो. एक बार सीएम को शपथ दिलवा दो. बाकी बाद में देख लेंगे. ये चल रहा है.

‘…तो सिस्टम कैसे चलेगा’
उन्होंने कहा, बीजेपी का मतलब- भारतीय जुगाड़ू पार्टी. ये जुगाड़ करते रहते हैं कोई ना कोई. उसी तरह से दिल्ली में सरकार है. आपने केजरीवाल को सीएम चुना है. अगर वो काम नहीं कर पाएंगे. अधिकारियों को आदेश नहीं दे पाएंगे. भ्रष्ट अफसर नहीं बदल पाएंगे. उनको सस्पेंड नहीं कर पाएंगे तो सिस्टम कैसे चल पाएगा

‘दरियाओं को रोका नहीं जा सकता है…’
उन्होंने कहा, ये कहते हैं कि बस हमारा ही अधिकार होगा. ये दिल्ली की 2 करोड़ जनता का सवाल नहीं है. ये देशभर के लोगों का सवाल है. यहां हर प्रदेश का नागरिक रहता है. दिल्ली देश का दिल है. इनकी ये हिम्मत- सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट देते हैं. मोदी जी, दरियाओं को रोका नहीं जा सकता है. दरिया अपना रास्ता खुद बना लेते हैं. हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है. यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर ताज होता है. केजरीवालजी दिलों पर राज कर रहे हैं. इसी प्यार की वजह से हमारे हौसले बुलंद हैं. हमें देशभर से समर्थन मिल रहा है.

‘पंजाब में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बजट सेशन हुआ’
मान ने कहा, हमारा राज्यपाल हमें बजट सेशन की अनुमति नहीं देता है. हमें सुप्रीम कोर्ट आना पड़ा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बजट सेशन होगा. इजाजत दो. बजट सेशन से पहले मंत्रिमंडल की बैठक होती है. उसमें राज्यपाल को उपलब्धियां लिखकर भेजी गईं. राज्यपाल ने कहा कि मैं सदन में मेरी सरकार नहीं कहूंगा. मैंने सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी. मजबूरी में उनको बोलना पड़ा. ये हर राज्य में अड़ंगा लगाते रहते हैं. ये लोकतंत्र को बचाने की रैली है.

‘देश को बचाना होगा…’
कहने को तो हम सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं. कहीं पर लोकतंत्र बचा है? जनता को एकत्रित होना पड़ेगा. 140 करोड़ लोगों को एकत्रित होकर देश को बचाना होगा. ये देश शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर, राजगुरु, सुखदेव, अशफाकउल्लाह, सुभाषचंद्र बोस हजारों शहीदों ने कुर्बानियां देकर देश को आजादी दिलाई. ये किसी के बाप की जागीर नहीं है. ये अपने आपको मालिक समझने लगे हैं.

‘ये आने वाले नरेंद्र पुतिन हैं…’
मान ने कहा, अब समय आ गया है. सिर्फ एक साल रह गया. देश की 140 करोड़ जनता तय कर ले कि देश को बचाना है तो देश बच जाएगा. वरना 2024 में जीत गए तो संविधान बदल देंगे. उसके बाद चुनाव नहीं होंगे. प्रधानमंत्री हमारे नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे. पुतिन ने यह कर रखा है कि 35 साल मैं ही राष्ट्रपति रहूंगा. ये आने वाले नरेंद्र पुतिन हैं. अब देश को जागना पड़ेगा. ये डराते हैं. हम इसी ग्राउंड से शुरू हुए थे. जन्मभूमि है ये आम आदमी पार्टी की. हम जीतकर आ गए- ये सड़कों पर बैठे. वक्त बहुत बड़ी चीज है. जेल में डालकर हमारी टीम तोड़ना चाहते हैं. हम यह कहना चाहते हैं कि हम वो पत्ते नहीं, जो साख से टूटकर गिर जाएंगे. आंधियों को बोलो… अपनी औकात में रहो.

आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की है. इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी संबोधित किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...