14.3 C
London
Sunday, December 7, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयइक्वेटोरियल गिनी में 400 प्राइवेट वीडियो लीक के पीछे है बड़ी साजिश,...

इक्वेटोरियल गिनी में 400 प्राइवेट वीडियो लीक के पीछे है बड़ी साजिश, राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए किया गया बदनाम?

Published on

मलाबो:

इक्वेटोरियल गिनी एक वरिष्ठ अधिकारी के 400 प्राइवेट वीडियो लीक होने वाले स्कैंडल से हिल गया है। बाल्टासार एबांग एंगोंगा के निजी वीडियो लीक हुआ है। देखने में यह छोटी बात लग सकती है। लेकिन इस लीक के बाद से देश में सत्ता को लेकर लड़ाई बढ़ सकती है। क्योंकि एबांग एंगोंगा राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार हैं। पिछले 44 वर्षों से सत्ता में रहने वाले राष्ट्रपति टेओडोरो ओबियांग नगुएमा के उत्तराधिकार की दिलचस्पी को बढ़ा देता है। साथ ही देश के एलीट क्लास के बीच तनाव को भी दिखाता है।

एंगोंगा राष्ट्रपति के भतीजे हैं। उनके लीक हुए वीडियो में उन्हें अपने ऑफिस में अलग-अलग महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते देखा गया है। जिन महिलाओं को एंगोंगा के साथ देखा उनमें देश के नेताओं, अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए यह वीडियो लीक किए गए हैं। राष्ट्रपति के करीबी बेहद संपन्न हैं। लेकिन देश की 17 लाख की आबादी बेहद गरीबी में रहती है।

वीडियो हटा रहीं टेलीकॉम कंपनियां
अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट राष्ट्रपति ओबियांग की उनके मानवाधिकार रिकॉर्ड के लिए आलोचना करती रही है, जिसमें मनमाने तरीके से हत्या और यातनाएं शामिल हैं। देश में लगातार चुनाव होते हैं, लेकिन यहां कोई भी असल विपक्ष नहीं है। वीडियो लीक होने के बाद राष्ट्रपति के बेटे और उपराष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग मंगू ने तत्काल प्रभाव से टेलीकॉम कंपनियों को क्लिप को शेयर होने से रोकने का निर्देश दिया। आदेश में कहा गया कि यह परिवार तोड़ रहा है और इससे देश की छवि खराब हो रही है।

रास्ते से हटाने की कोशिश
एंगोंगा राष्ट्रीय वित्तीय जांच एजेंसी के प्रमुख हैं और राष्ट्रपति के परिवार का हिस्सा है। हालांकि गबन के आरोपों में उनकी हालिया गिरफ्तारी के बाद वीडियो लीक हुए, जो इस स्कैंडल के पीछे के कारण पर सवाल उठाती है। एक्सपर्ट्स और पॉलिटिकल एनालिस्ट्स को संदेह है कि लीक संभावित उत्तराधिकार की लड़ाई से पहले एंगोंगा को बदनाम करने की साजिश है। उपराष्ट्रपति ओबियांग मंगू एंगोंगा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं।

उपराष्ट्रपति स्थिति कर रहे मजबूत
राष्ट्रपति ओबियांग 82 साल के हैं। उनकी बढ़ती उम्र ने देश के एलीट क्लास के अंदर सत्ता के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि ओबियांग मंगू अपनी मां के समर्थन से सौतेले भाई गेब्रियल ओबियांग लीमा सहित अन्य संभावित उत्तराधिकारियों को रास्ते से हटाकर अपनी स्थिति मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...