18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'देश को तोड़ने की साजिश चल रही...', उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आम लोगों...

‘देश को तोड़ने की साजिश चल रही…’, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आम लोगों से की ये अपील

Published on

नई दिल्ली,

उपराष्ट्रपति जगदीप ने राजस्थान के जयपुर में बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘देश और देश के बाहर कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं. देश को तोड़ने, देश को बांटने और इसकी संस्थाओं का अपमान करने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है.’ उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर हर राष्ट्र-विरोधी ताकतों को बेअसर करना होगा. देश के आम लोगों को इसे रोकने के लिए एक साथ प्रयास करना होगा.

उधर, विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के लिए राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा के सभापति किस तरह से उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं. नेताओं ने दावा किया, “कई मौकों पर, जब भी विपक्षी सदस्यों ने सदन के कामकाज पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की”

विपक्षी दलों के सांसदों ने दावा किया, “जगदीप धनखड़ विपक्षी सांसदों के भाषण में बाधा डाल रहे हैं, अपनी इच्छा के मुताबिक विशेषाधिकार प्रस्ताव ला रहे हैं. उन्होंने खुद दावा किया था कि वे आरएसएस के एकलव्य हैं और बताया था कि वे इस सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे होने के बावजूद जिंदगी इस संगठन का हिस्सा रहे हैं.” विपक्ष ने आगे कहा, “यह उनके लिए अनुचित है. वे सरकार के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों की भी आलोचना की, जो उच्च सदन का हिस्सा भी हैं.”

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू विपक्ष पर जमकर बरसे. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज बहुत दुख के साथ खड़ा हो रहा हूं. भारतीय लोकतंत्र में 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचकर देश सेवा करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने किस तरह से सदन की गरिमा को रखा है, यह पूरे देश ने देखा है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...