15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Home'इंडिया में प्रॉब्लम है, दुबई सेफ है...', सलमान के बयान पर कंगना...

‘इंडिया में प्रॉब्लम है, दुबई सेफ है…’, सलमान के बयान पर कंगना ने किया रिएक्ट, बोलीं- डरने की जरूरत नहीं

Published on

सलमान खान पर कुछ दिनों से खतरा मंडरा रहा है. सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. धमकियों के बाद दबंग खान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. हालांकि, अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान ने खुद को मिल रही धमकियों पर बात की. एक्टर ने कहा कि इंडिया में दिक्कत है. सलमान की स्टेटमेंट पर धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है.

क्या बोलीं कंगना रनौत?
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा- हम एक्टर्स हैं. सलमान खान को केंद्र सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी जा रही है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से भी पूरी सेफ्टी दी जा रही है. डरने की कोई बात नहीं है. कंगना ने आगे कहा- जब मुझे धमकी मिली थी, तब मुझे भी सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी गई थी. देश आज सुरक्षित हाथों में है. हमें किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है.

सेफ्टी पर सलमान ने क्या कहा था?
दरअसल, सलमान खान ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्हें मिल रही जान से मारने की धमकियों और सुरक्षा पर बात की. एक्टर ने कहा- मैं हर जगह फुल सिक्योरिटी के साथ जा रहा हूं. यहां पर (दुबई) में हूं, तो किसी चीज की जरूरत भी नहीं है. यहां पर पूरी तरह से सेफ है. इंडिया के अंदर थोड़ा सा है प्रॉब्लम.

सलमान ने आगे कहा- मेरा मानना है कि जो होना होता है, वो ही जाता है, भले ही आप कुछ भी कर लें. मुझे ऊपरवाले पर भरोसा है. लेकिन इसका ये मतलब भी नहीं है कि मैं लापरवाह होकर खुलेआम घूमने लगूं. अब मेरे आसपास कई सारे शेरा रहते हैं. मेरे साथ बहुत सारी बंदूकें रहती हैं, मैं आज कल खुद इनसे डरा हुआ हूं.

सलमान को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस की ओर से एक्टर को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से भी सलमान को सिक्योरिटी दी गई है. सलमान अब हाई सिक्योरिटी, बुलेट फ्रुफ कार और कई सारे बॉडीगार्ड्स के साथ निकलते हैं. अपनी सेफ्टी को लेकर दबंग खान खुद भी पूरी तरह से सतर्क हैं.

कब-कब मिलीं सलमान को धमकी?
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान को एक बार नहीं, बल्कि कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है. पिछले महीने ही 10 अप्रैल की रात को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल आया था, कॉलर ने सलमान को खत्म करने की बात की थी.

इससे पहले 18 मार्च 2022 को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई थी. ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला था. ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है. अगली बार झटका भी देखने को मिलेगा.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...