21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिसंविधान में वक्फ के लिए कोई जगह नहीं... महाराष्ट्र जीत के बाद...

संविधान में वक्फ के लिए कोई जगह नहीं… महाराष्ट्र जीत के बाद कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में शानदार जीत के बाद बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का जोश हाई है। जीत के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने बीजेपी को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। इससे पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार से ज्यादा बार लगातार जनादेश मिला है। यह जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है।’ इस दौरान पीएम मोदी ने वक्फ बोर्ड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए वक्फ बोर्ड का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं की। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 2014 में सरकार छोड़ने से पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों की कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दी थीं।

‘INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं। देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता है। देश का वोटर, ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ है। जो ‘कुर्सी फर्स्ट’ का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता।’

‘महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा- एक हैं, तो सेफ हैं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC, ST, OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ।

‘कांग्रेस के लिए अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल’
मोदी ने कहा, ‘भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी के लिए अब अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है। हाल ही के चुनावों में जैसे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हरियाणा और आज महाराष्ट्र में उनका सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस की घिसी पिटी विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है लेकिन फिर भी कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...