10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजयपुर में हाइवे पर जमकर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज... फिर पथराव, क्यों...

जयपुर में हाइवे पर जमकर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज… फिर पथराव, क्यों हुआ हंगामा?

Published on

जयपुर

राजस्थान की राजधानी में गुरुवार देर रात अचानक ही हजारों की संख्या में लोग जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जुट गए और इसे जाम कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब विश्वकर्मा रोड नंबर 14 से होते हुए लोगों की भीड़ अचानक हाईवे पर आ गई। उन्होंने गाड़ियों को रुकवाना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस हरकत में आई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा और कैलाश विश्नोई रात तीन बजे मौके पर पहुंचे। आरएसी की दो बटालियन भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक हाईवे पर जुटे लोगों को समझाने की कवायद हुई लेकिन जब वो जाम हटाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके नेशनल हाईवे को खुलवाया।

अचानक क्यों जाम किया गया हाईवे
सैनी, माली और कुशवाह समाज के लोग गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय गए थे। 12 फीसदी अलग आरक्षण की मांग सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस चर्चा के बाद मांगों पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद वार्ता करने आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अधिकारियों से नाराज हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कराने की मांग की लेकिन अफसरों ने सीएम से मिलने का समय नहीं दिया। इस पर नाराज लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी। बाद में रात 11 बजे विश्वकर्मा रोड नंबर 14 पर एकत्रित हुए हजारों लोग अचानक नेशनल हाईवे पर आ गए।

आधी रात के बाद NH पर बिस्तर लगाकर सो गए लोग
रात 12 बजे नेशनल हाईवे पर गाड़ियों को रुकवाना शुरू किया। आधे घंटे में ही हाईवे पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग हाईवे पर ही बिस्तर लगाकर सो गए। तड़के 3 बजे बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया लेकिन वो जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। फिर पुलिस लाइन से बड़ा पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया। तड़के चार बजे पुलिस ने लाठीचार्ज करके जाम खुलवाया। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। आमने-सामने हुए पथराव से सैंकड़ों गाड़ियों के शीशे फूट गए। पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

ये 11 मांगे हैं सैनी, माली और कुशवाह समाज की
1. सैनी, माली और कुशवाह समाज के लोगों को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
2. महात्मा फूले कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
3. महात्मा फुले फाउंडेशन बनाया जाए।
4. राजस्थान के हर शहर और कस्बे से सब्जी के ठेले लगाने और फुटपाथ पर बैठने वालों के लिए बैठने की स्थायी जगह निश्चित की जाए।
5. महात्मा फुले बागवानी विकास बोर्ड का गठन किया जाए।
6. महात्मा फुले दम्पति के नाम से विश्वविद्यालय में फुले शोध केन्द्रों की स्थापना की जाए।
7. महात्मा फुले जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए।
8. भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट का गठन किया जाए।
9. सैनी, माली और कुशवाह समाज के लिए अलग से एक्ट लाया जाए जिसमें अत्याचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
10. फुले दम्पति के नाम से संग्रहालय का निर्माण किया जाए।
11. महात्मा फुले दम्पति को भारत रत्न के लिए प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भेजा जाए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...