15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिअक्षय कुमार के इस विज्ञापन पर मचा बवाल, मोदी के मंत्री के...

अक्षय कुमार के इस विज्ञापन पर मचा बवाल, मोदी के मंत्री के ट्वीट पर भड़के नेता, दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

Published on

नई दिल्ली।

केंद्रीय सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी वैसे तो अपने जबरदस्त काम के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक ट्वीट विवादों में पड़ गया है। दरअसल, यह पूरा मामला अक्षय कुमार के एक विज्ञापन का है, जिसे केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। यह विज्ञापन सड़क सुरक्षा को लेकर बनाया गया है, जिसमें गाड़ियों में 6 एयरबैग्स को लगाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। लेकिन, जैसे ही नितिन गडकरी ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया वैसे ही यह मामला विवादों में फंस गया। नितिन गडकरी और अक्षय कुमार दोनों को ही इस विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है मामला?
अक्षय कुमार का यह विज्ञापन सड़क सुरक्षा को लेकर है, जहां गाड़ी में 6 एयरबैग्स के महत्व को बताया जा रहा है। इस विज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि अगर कार में 6 एयरबैग्स हैं तो न सिर्फ ड्राइवर और फ्रंट सीट के यात्री की सुरक्षा होगी बल्कि, इससे पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों की भी जान सुरक्षित रहेगी।

क्यों मच रहा है बवाल?
विपक्ष के कई नेताओं और लोगों का कहना है कि इस वीडियो में दहेज प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षय कुमार एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जो लड़की के पिता को यह बता रहा है कि कैसे लड़की को 2 एयरबैग्स वाली गाड़ी देने के बजाए 6 एयरबैग्स वाली गाड़ी देना उसकी सुरक्षा के लिए ज्यादा जरूरी है।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...