12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षा-स्वागत थी पूरी तैयारी, पर दिल्ली के होटल में ट्रूडो ने की...

सुरक्षा-स्वागत थी पूरी तैयारी, पर दिल्ली के होटल में ट्रूडो ने की थी खूब नौटंकी, अब खुला पूरा राज

Published on

नई दिल्‍ली

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस महीने की शुरुआत में होटल ललित में खूब ड्रामा किया था। G20 समिट के लिए भारत आए ट्रूडो के लिए भारत ने प्रेसिडेंशियल सुइट बुक कर रखा था। हालांकि, ट्रूडो की सिक्योरिटी टीम ने पीएम के सुइट में रुकने से साफ मना कर दिया। भारत ने खासतौर पर G20 के राष्ट्राध्यक्षों के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्‍यान में रखते हुए प्रेसिडेंशियल सुइट को तैयार करवाया था। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सेंट्रल दिल्‍ली के होटल ललित में जहां ट्रूडो रुके थे, वहां अडवांस्ड सिक्‍योरिटी शील्‍ड लगाई गई थी। इस शील्‍ड में बुलेटप्रूफ ग्लास था जिसमें पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की मोटी परत थी और यह स्‍नाइपर की गोलियों का सामना कर सकती थी। फूलप्रूफ इंतजाम के लिए कई अन्‍य सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए थे। हालांकि, ट्रूडो के प्रतिनिधिमंडल ने सुइट में न रुकने का फैसला किया और नॉर्मल रूम चुने। इससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई। होटल ललित में घंटों यह ड्रामा चलता रहा।

भारत और कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। हमने जोर दिया कि सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी है। हालांकि, कनाडा की जिद के आगे उन्‍हें झुकना पड़ा। ट्रूडो होटल ललित के एक नॉर्मल रूम में रुके। ऐसे मामलों में अंतिम फैसला संबंधित मेहमान और उनके दूतावास का होता है।

दिल्‍ली आकर ट्रूडो ने क्यों किया ऐसा
यह भी पता चला है कि कनाडाई दल ने नॉर्मल कमरों में रहने के बावजूद प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए भी भुगतान करने की पेशकश की थी। सूत्रों का अंदाजा है कि ट्रूडो शायद अपनी सुरक्षा टीम के निर्देशों का पालन कर रहे होंगे। टीम को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर अपनी आशंकाएं रही होंगी।

G20 के बाद फंस गए थे ट्रूडो
दिल्‍ली में G20 शिखर सम्मेलन के बाद काफी ड्रामा हुआ था। ट्रूडो करीब 36 घंटे की देरी के बाद ही कनाडा के लिए रवाना हो पाए। क्योंकि उनके विमान में कोई खराबी आ गई थी। कनाडा पीएम को 10 सितंबर (रविवार) की रात को निकलना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वह फंस गए। विमान के उड़ान-पूर्व निरीक्षण के दौरान इस समस्या का पता चला, जिसके बाद अधिकारियों ने एयरबस विमान को रोक दिया।

गड़बड़ी ठीक होने और विमान को उड़ान भरने की मंजूरी मिलने के बाद कनाडाई पीएम मंगलवार (12 सितंबर) दोपहर को रवाना हो पाए। ट्रूडो के विमान में खराबी का यह पहला मामला नहीं था। 2016 और 2019 में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं। भारत ने ट्रूडो को कनाडा वापस ले जाने के लिए एक विमान की पेशकश की थी लेकिन मना कर दिया गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...