28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा में कोई 'खाली कुर्सी' नहीं रहेगी! आतिशी को 1 तो...

दिल्ली विधानसभा में कोई ‘खाली कुर्सी’ नहीं रहेगी! आतिशी को 1 तो अरविंद केजरीवाल को 41 नंबर की सीट अलॉट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को दो दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हो चुकी है. विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही एक बड़ी मिस्ट्री सॉल्व हो गई कि आतिशी के सीएम बनने के बाद अब विधानसभा में कौन कहां बैठ रहा है. ये भी सामने आया है कि विधानसभा में पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए कोई कुर्सी खाली नहीं छोड़ी गई है. वहीं, आतिशी अब पहली सीट पर बैठ रही हैं. केजरीवाल को सीट नंबर-41 आवंटित हुई है.

बता दें, नए सीटिंग प्लान के मुताबिक, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी अब पहली सीट पर बैठेंगी. इस बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीट नंबर 41 आवंटित की गई है. पिछले हफ्ते दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, इससे पहले सीट नंबर 19 पर बैठी थीं. सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और मुकेश अहलावत सहित दिल्ली के कई मंत्रियों का सीट नंबर बदल दिया गया है. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता का सीट नंबर 94 से बदलकर 100 कर दिया गया है.’

नया सीटिंग प्लान, आतिशी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद आया है. कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी ने 23 सितंबर को कार्यभार संभाला था. हालांकि, उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति अपना अटूट विश्वास को दोहराने के लिए उसे अपने बगल में रख लिया.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने कहा कि वह रामायण के भरत की तरह चार महीने तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करेंगी, जिन्होंने अपने बड़े भाई भगवान राम की अनुपस्थिति में उनकी खड़ाऊं ​​(लकड़ी की चप्पल) को राजगद्दी पर रखकर अयोध्या पर शासन किया था.

इस दौरान आतिशी ने कहा था, “आज मैं वही बोझ उठा रही हूं, जो भरत ने उठाया था. जिस तरह उन्होंने भगवान राम की पादुकाएं राजगद्दी पर रखकर शासन किया, मैं भी उसी भावना से अगले चार महीने तक दिल्ली पर शासन करूंगी.

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...