11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयये तानाशाही ठीक नहीं... सोनम वांगचुक से नहीं मिल पाईं सीएम आतिशी,...

ये तानाशाही ठीक नहीं… सोनम वांगचुक से नहीं मिल पाईं सीएम आतिशी, थाने के बाहर से लौटाया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को मंगलवार को बवाना पुलिस थाने के बाहर उस समय रोक दिया गया, जब वह जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने के लिए जा रही थीं। वांगचुक को कल रात हिरासत में लिया गया था। वह अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी दोपहर करीब एक बजे पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

सीएम ने उपराज्यपाल पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस द्वारा रोके जाने पर आतिशी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा मैं सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के 150 भाइयों-बहनों से मिलने बवाना थाने पहुंची। दिल्ली पुलिस ने मुझे मिलने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि LG साहब का फोन आ गया कि चुने हुए मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देना। यह तानाशाही ठीक नहीं है। सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के लोग भी LG राज के खिलाफ लड़ रहे हैं, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं।

सीएम आतिशी ने आगे लिखा कि दिल्ली के लोग लद्दाख के लोगों के साथ खड़े हैं। लद्दाख में LG राज ख़त्म होना चाहिए, दिल्ली में भी LG राज खत्म होना चाहिए। लद्दाख और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित बवाना पुलिस थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। वांगचुक के समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्हें दिल्ली की सीमाओं पर विभिन्न पुलिस थानों में रखा गया है।

कौन हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक एक प्रसिद्ध भारतीय अभियंता, नवाचारी, और शिक्षा सुधारक हैं। उनका जन्म 1 सितंबर 1966 को लद्दाख के अलची गांव में हुआ था। उन्होंने 1988 में स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) की स्थापना की, जो लद्दाख के छात्रों के लिए शिक्षा सुधार और विकास के लिए काम करता है। सोनम वांगचुक को उनके कई आविष्कारों के लिए भी जाना जाता है, जैसे सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट और आर्टिफिशियल ग्लेशियर। वह जलवायु कार्यकर्ता भी हैं और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्तता देने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...