10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यऐसा है हेल्थ सिस्टम... यूट्यूब देखकर हेल्पर करने लगा ECG, सरकारी हॉस्पिटल...

ऐसा है हेल्थ सिस्टम… यूट्यूब देखकर हेल्पर करने लगा ECG, सरकारी हॉस्पिटल का वीडियो कर देगा हैरान

Published on

जोधपुर:

प्रदेश की राजधानी जयपुर में बीते दिनों जयपुरिया अस्पताल में डॉक्टर के ड्राइवर की ओर से मरीजों को इंजेक्शन लगाने की खबर ने सरकारी सिस्टम की पोल खोली थी। एक बार फिर राजस्थान में चिकित्सा महकमा किस तरह बैसाखियों पर चल रहा है, इसका सच सामने आया है। प्रदेश की सरकार भले ही हेल्थ सिस्टम को लेकर बड़े बड़े दावे करे, लेकिन हकीकत क्या है, इसकी बानगी एक बार फिर आपके सामने है। ताजा मामला जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल पावटा सेटेलाइट हॉस्पिटल का है।

हेल्पर ने की यूट्यूब देख की ईसीजी
दरअसल, यहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हेल्पर ने यूट्यूब देखकर मरीज की ECG की। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पावटा सेटेलाइट अस्पताल में दीपावली के दिन हुई जब स्टाफ की कमी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि नवभारत टाइम्स ऑनलाइन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें एक हेल्पर मोबाइल फ़ोन पर यूट्यूब देख कर ECG मशीन लगाते और मरीज की जांच करता दिखा।

युवक ने कबूला- पहली बार ECG कर रहा हूं
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के दौरान परिजनों ने हेल्पर को यूट्यूब देखकर ECG उपकरण लगाते हुए देख लिया और चिंता जताई। परिजनों ने उससे कहा, ‘तुम्हें ECG करनी नहीं आती, फिर ऐसे तो तुम मरीज को मार दोगे’। हेल्पर ने सफाई देते हुए कहा कि त्योहार के कारण स्टाफ नहीं है और लैब टेक्नीशियन नहीं आया है। वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह पहली बार ECG कर रहा है।

अस्पताल अधीक्षक बोले- ऐसे कोई मामले की जानकारी मेरे पास नहीं
हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कुलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वह खुद शुक्रवार सुबह अस्पताल में थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना कब और कहां की है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...