24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'महिलाओं के खिलाफ राक्षसी कृत्य करने वाले दंडित हों...' लाल किले की...

‘महिलाओं के खिलाफ राक्षसी कृत्य करने वाले दंडित हों…’ लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली,

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा कि देश में जब महिलाओं से अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो मन में तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं दम खम दिखा रही हैं, उनका नेतृत्व भी बढ़ा है. लेकिन जब महिलाओं से अत्याचार की घटना आती है तो चिंता होती है. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं से हो रहे अपराध में जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए और जांच में तेजी लाई जानी चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति लोगों में गुस्सा है. इस गुस्से को गंभीरता से लेना होगा… जो लोग राक्षसी कृत्य करते हैं उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. समय की मांग है कि राक्षसी कृत्य करने वालों में डर पैदा हो.

आरोपियों को कड़ी सजा मिले’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं. एक समाज के तौर पर हमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा. देश में इसके खिलाफ आक्रोश है. मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूं. देश, समाज, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शीघ्र जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले – यह समाज में विश्वास पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है.’

‘पापियों में डर पैदा करना जरूरी’
पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब भी महिलाओं के साथ बलात्कार या अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उसकी व्यापक चर्चा होती है. लेकिन जब ऐसे राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा मिलती है तो यह बात खबरों में नहीं बल्कि एक कोने तक ही सीमित रह जाती है. समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझें कि इससे फांसी होती है. मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत ज़रूरी है.”

बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद देश को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को करते हुए कई मुद्दों पर बात की. इसमें देश की चिंताओं से लेकर रिफॉर्म तक के मुद्दे शामिल रहे. पीएम मोदी ने कहा कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने महासत्ता को हरा दिया था. आज तो हम 140 करोड़ हैं. देश को समृद्धि को ओर ले जाना है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...