2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा को लौटाने की धमकी, फिर एक मंदिर ध्‍वस्‍त, दूसरे पर रॉकेट...

सीमा को लौटाने की धमकी, फिर एक मंदिर ध्‍वस्‍त, दूसरे पर रॉकेट अटैक, पाकिस्‍तान में क्‍या हो रहा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने की खबरों के बीच कराची में रात के घने अंधेरे में हिंदुओं का 150 साल पुराना मंदिर गिरा दिया गया है। इसके अलावा सिंध प्रांत में एक और मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया है। इतना ही नहीं, सिंध में करीब 30 हिंदुओं को बंधक भी बनाया गया है। सीमा हैदर भी सिंध प्रांत की राजधानी कराची की रहने वाली है। वह सचिन नाम के एक भारतीय युवक के प्यार में पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी। उसने पाकिस्तान से पहले संयुक्त अरब अमीरात और बाद में नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की थी। उसके भारत आने के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं को कट्टरपंथियों ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कट्टरपंथियों ने कहा था कि अगर सीमा हैदर को भारत ने वापस नहीं किया तो पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर हमले किए जाएंगे। ऐसे में कराची के सोल्जर बाजार इलाके में मौजूद मरी माता मंदिर को गिराने की घटना का कनेक्शन भी सीमा हैदर की भारत में घुसपैठ से जोड़ा जा रहा है।

150 साल पुराना था कराची में गिराया गया हिंदू मंदिर
कराची में गिराया गया हिंदू मंदिर 150 साल पुराना है। इस मंदिर के प्रबंधन का काम स्थानीय मद्रासी समुदाय करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से अवैध कब्जा करने वाले लोगों से धमकियां मिल रही थी। उन लोगों ने मंदिर की जमीन को बेचने की भी बात कर रखी थी। खरीदने वाला शख्स मंदिर की जगह पर एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेस बनाना चाहता था। बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी जब सुबह पहुंते तो उन्हें गेट और बाहरी दीवार के अलावा कुछ नहीं मिला। हमलावरों ने मंदिर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

सिंध में एक और हिंदू मंदिर पर रॉकेट हमला
सीमा हैदर के भारत आने के बाद धमकी देने वाले पाकिस्तानी डाकूओं ने एक और हिंदू मंदिर पर रॉकेट दागे हैं। डॉन की रिपोर्ट में बताया गया है कि डकैतों के एक गिरोह ने रविवार तड़के सिंध के काशमोर में हिंदू समुदाय के सदस्यों के एक पूजा स्थल पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। हमलावरों ने गौसपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक मंदिर और आसपास के हिंदुओं के घरों पर भी हमला किया। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी कर हिंदू समुदाय में दहशत फैलाने की कोशिश की। मामला इतना बड़ा था कि काश्मोर-कंधकोट के एसएसपी इरफान सैम्मो के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा।

मंदिर में नहीं फटा डकैतों का रॉकेट लॉन्चर
पुलिस अधिकारी ने कहा कि डकैतों ने पूजा स्थल पर रॉकेट लॉन्चर दागे, जो हमले के दौरान बंद था। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का संचालन बागड़ी समुदाय करता था। हमले के बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए। पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। एसएसपी सैम्मो ने अंदेशा जताया कि इस हमले में आठ से नौ बंदूकधारी शामिल थे, जिन्हें वे नदी क्षेत्रों में ट्रैक कर रहे थे। इस बीच बागरी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों के फायर किए गए रॉकेट लॉन्चर मंदिर में फटे नहीं। इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से हिंदू समुदाय की सुरक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत है।

सिंध में बड़ी संख्या में बंधक बनाए गए हिंदू
इस बीच, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने कहा कि वह सिंध के काशमोर और घोटकी जिलों में बिगड़ती कानून व्यवस्था की रिपोर्टों से चिंतित है, जहां महिलाओं और बच्चों सहित हिंदू समुदाय के लगभग 30 सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया है। इन लोगों को संगठित आपराधिक गिरोहों ने बंधक बनाया था। आयोग ने सिंध गृह विभाग से बिना किसी देरी के मामले की जांच करने का आह्वान किया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...