12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यझांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत...

झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत और 12 घायल, एमपी के मंदिर जा रहे थे

Published on

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु मऊरानीपुर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जवारे लेकर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुरसराय थानाक्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मऊरानीपुर इलाके के टकटोली गांव के रहने वाले तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु नवरात्र पर जवारे लेकर मध्यप्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे।

झांसी के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब यह ट्रैक्टर गुरसराय घटोरिया मोड़ से गुजर रहा था कि तभी सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में लिधौरा गांव की रहने वाली रजनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को पुलिस द्वारा गुरसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान टकटोली निवासी कलादेवी (60) और सल्लो देवी (70) की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 12 से अधिक लोगों का इलाज जारी है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...