10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलएशिया कप के लिए टीम इंडिया में तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री,...

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री, राहुल-श्रेयस-गिल को भी जगह

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने दिल्ली में 21 अगस्त (सोमवार) को टीम की घोषणा की. इस दौरान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे. 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. भारतीय टीम में केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी टीम में मौका मिला है. वहीं संजू सैमसन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन उन्हें उप-कप्तान के तौर पर बरकरार रखा गया है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को खेलेगी. यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में होगा. इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. बता दें कि एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है.

एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

ट्रैवलिंग रिजर्व: संजू सैमसन
देखा जाए तो बीसीसीआई की सूची के मुताबिक भारतीय टीम में आठ विशेषज्ञ बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन और तिलक वर्मा को जगह मिली है. ईशान और केएल राहुल में से किसी एक के विकेटकीपिंग करने की संभावना है.

टीम में ये तीन ऑलराउंडर
उप-कप्तान हार्दिक पंड्या की भूमिका एशिया कप में काफी अहम होने वाली है. हार्दिक बल्ले से तो शानदार खेल दिखाना चाहेंगे ही, वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय फैन्स को इस स्टार खिलाड़ी से दमदार खेल की उम्मीद रहेगी. रवींद्र जडेजा के साथ-साथ अक्षर पटेल को भी बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम में जगह मिली है. अक्षर गेंद के साथ ही कई मौकों पर बल्ले से भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.

पांच तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर
फास्ट बॉलिंग यूनिट में पांच स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. जसप्रीत बुमराह इंजरी से उबर चुके हैं और उनकी स्क्वॉड में जगह पक्की हुई है. जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम लेने के बाद एशिया कप में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे. वहीं शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को भी चांस मिला है. विशेषज्ञ स्पिनर्स के तौर पर चाइनामैन कुलदीप यादव टीम का पार्ट हैं..

एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच होने हैं. इसमें से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलेगी. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा.

एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा
एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...