4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिकब तक दुनिया हमें... मंच पर ठोकी मुट्ठी, लालकिले से भाषण में...

कब तक दुनिया हमें… मंच पर ठोकी मुट्ठी, लालकिले से भाषण में जब जोश में आए PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी ने जहां भाषण की शुरुआत आजादी के गुमनाम मतवालों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि कब तक दुनिया हमें सर्टिफिकेट बांटती रहेगी। कब तक हम दुनिया के सर्टिफिकेट पर गुजारा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि क्या हम अपने मानक नहीं बनाएंगे। क्या 130 करोड़ का देश अपने मानकों को पूरा करने के लिए पुरुषार्थ नहीं कर सकता है। हमें किसी भी हालत में और के जैसा दिखने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है।

अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्राण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जैसे हैं वैसे, यह हमारा मिजाज होना चाहिए। हमें गुलामी से मुक्ति चाहिए। हमारे मन के भीतर दूर दूर सात समंदर के अंदर गुलामी का तत्व नहीं बचना चाहिए।

भारत ने सिद्ध कर दिया अपना अनमोल सामर्थ्य
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे भारत ने सिद्ध कर दिया कि हमारे पास ये अनमोल सामर्थ्य है। 75 साल की यात्रा में आशाएं, अपेक्षाएं, उतार-चढ़ाव सब के बीच हर एक के प्रयास से हम यहां तक पहुंच पाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुभव कहता है कि एक बार हम सब संकल्प लेकर चल पड़ें, तो हम निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लेते हैं। आने वाले 25 साल के लिए हमें ‘पंच प्रण’ पर अपनी शक्ति, संकल्पों और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...