19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य‘आज न जाने कितने लोग पूछ रहे हैं हमारे पापा नहीं आए…’,...

‘आज न जाने कितने लोग पूछ रहे हैं हमारे पापा नहीं आए…’, अयोध्या के सांसद ने योगी सरकार को घेरा

Published on

अयोध्या

महाकुंभ श्रद्धालुओं की मौत को लेकर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने मीडिया द्वारा ममता बनर्जी के ‘मृत्युकुंभ’ वाले सवाल के जवाब में कहा कि महाकुंभ में न जानें कितनी मौतें हुई हैं, आज न जाने कितने लोग ये पूछ रहे हैं कि हमारे पापा नहीं आए, हमारे दादा नहीं आए, हमारी मम्मी नहीं आईं, हमारी सिस्टर नहीं आईं। इसका लेखा-जोखा, हिसाब-किताब पूरा देश मांग रहा है लेकिन बाबा लीपा-पोती कर रहे हैं।

उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि हैरानी तो उस समय हुई जब देश के बहुत बड़े शंकराचार्य ने सवाल किया तो बाबा ने कहा कि ये तो अफवाह है। एक तरफ इतनी मौतें हुई हैं और प्रदेश का मुख्यमंत्री कह रहा है कि अफवाह है। मुख्यमंत्री ने हिंदू धर्म के विपरीत आचरण किया है। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को झूठा भी कहा और उनसे इस्तीफा भी मांगा।

जब उनसे मीडिया ने बीजेपी के सपा को सनातन विरोधी बताने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर सपा सनातन विरोधी होती तो अवधेश प्रसाद अयोध्या जनपद के सांसद नहीं होते। ये ढोंगी हैं। हम सनातन धर्म का आचरण करते हैं, सभी धर्मों का आदर करते हैं।

यूपी की जेलों में कैदी संगम के जल में स्नान करेंगे
उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को प्रयागराज के संगम के पवित्र जल से स्नान करने का अवसर मिलेगा। राज्य का जेल प्रशासन कैदियों के लिए संगम से पवित्र जल लाने की खातिर विशेष व्यवस्था कर रहा है, ताकि वे इस आयोजन में भाग ले सकें। जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के अनुसार, यह विशेष कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक होगा।

इस दौरान राज्य भर की सभी 75 जेलों में बंद कैदियों को संगम से लाए गए जल में स्नान की अनुमति दी जाएगी। जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में यूपी की जेलों में 90,000 से अधिक कैदी बंद हैं। इससे पहले 17 फरवरी को उन्नाव जेल ने अपने कैदियों को संगम के जल से स्नान कराया। उन्नाव जेल के कैदियों को 21 फरवरी को फिर यह मौका मिलेगा।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...