24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिआज सीएम आवास पर तिरंगा नहीं फहराया... केंद्र पर निशाना साधते हुए...

आज सीएम आवास पर तिरंगा नहीं फहराया… केंद्र पर निशाना साधते हुए बोलीं सुनीता केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति मामले में तिहाड़ में बंद हैं। अरविंद केजरीवाल के जेल में होने से आम आदमी पार्टी के नेता आज स्वतंत्रता दिवस के दिन काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। बीते कई सालों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहराते आए हैं लेकिन इस बार जेल में बंद होने के कारण उनकी जगह दिल्ली सरकार के गृहमंत्री कैलाश गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बीच उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

‘सीएम आवास पर नहीं फहराया गया तिरंगा’
सुनीता केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफ़सोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी…

आतिशी ने भी कसा तंज
वहीं आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि ‘आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आज़ादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियां खाईं, जेल गए और अपनी जान की कुर्बानी दी – हमें यह आज़ादी दिलवाने के लिए। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आज़ाद भारत में, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुक़द्दमे में फँसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम ये प्रण लेते हैं कि आख़िरी साँस तक तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे।’

सिसोदिया के आने के बाद पार्टी में जोश
आतिशी के इस पोस्ट में अरविंद केजरीवाल का एक फोटो भी लगा हुआ है जिसमें वह तिरंगा झंडा फहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी में काफी ज्यादा जोश दिखाई दे रहा है और सभी कार्यकर्ता और नेता भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी बाहर आ जाएंगे। वहीं दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आज के दौर का स्वतंत्रता सेनानी बताया।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...