5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यखुद को बताया शिव अवतार और कर दिया वो काम जो इंसानियत...

खुद को बताया शिव अवतार और कर दिया वो काम जो इंसानियत को कर दे शर्मसार, जानें पूरा मामला

Published on

उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के कथित वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते और मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी के अलावा नाथू सिंह नाम का एक व्यक्ति और दो नाबालिग वहां मौजूद थे, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था। उसने कहा कि चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नशे में खुद को भगवान शिव का अवतार
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था। उसने खुद में जीवन वापस लाने की शक्ति होने का भी दावा किया। मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। यादव ने बताया कि यह घटना शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के तरपाल गांव में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महादेव मंदिर के पास आदिवासी महिला की पिटाई करते, उसके बाल खींचते और उसकी छाती पर छाते से वार करते हुए नजर आ रहा है।

दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति आरोपी से महिला को छोड़ने के लिए कह रहा है, जबकि दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे हैं और आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...