10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेल'मुझे मरा हुआ बता दिया', रवींद्र जडेजा ने आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

‘मुझे मरा हुआ बता दिया’, रवींद्र जडेजा ने आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

Published on

दुबई,

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वह मैदान के बाहर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं और उनका पूरा ध्यान फिलहाल एशिया कप और आगामी टी 20 विश्व कप में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर है. गौरतलब है कि जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों की पारी खेली थी. जडेजा एवं हार्दिक पंड्या के इनिंग्स की बदौलत पारी भारतीय टीम ने वह मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम किया था.

रवींद्र जडेजा ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, आपने एक बहुत ही मामूली उदाहरण (अफवाह का) जिक्र किया है कि मैं विश्व कप के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा. बीच में एक अफवाह फैली थी कि मैं मर गया हूं. इससे बड़ा अफवाह कुछ नहीं हो सकता. मैं इन सब अफवाहों के बारे में नहीं सोचता. मैं मैदान पर जाने, खेलने और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं.

फिलहाल टीम का ध्यान हॉन्ग कॉन्ग मैच पर
जडेजा ने एशिया कप को लेकर कहा, ‘भारत टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक है लेकिन फिलहाल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ आगामी मैच और फिर सुपर-4 स्टेज पर सबका ध्यान है. जडेजा ने कहा, ‘हम सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहेंगे और प्रत्येक खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे. हमारा ध्यान हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच पर है. उसके बाद हम देखेंगे कि किस टीम के खिलाफ खेलना है. अगर भारत बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग को हरा देता है तो सुपर-4 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी.

सीएसके का साथ छोडंगे जडेजा!
रवींद्र जडेजा के आईपीएल फ्यूचर को लेकर अटकलें तेज हैं क्योंकि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. जडेजा को आईपीएल 2022 की शुरुआत से दो दिन पहले कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी छोड़ने पड़ी थी. बाद में चोट के चलते आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हो गए थे. चोट से उबरने के बाद जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्प्टन टेस्ट के जरिए टीम इंडिया में वापसी की और तब से भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

16 करोड़ में हुए थे रिटेन
सीएसके ने आईपीएल 2012 की नीलामी में जडेजा को खरीदा था जिसके बाद वह लगातार इस टीम के साथ बने हुए है. इस शानदार सफर के दौरान जडेजा ने सीएसके के साथ दो आईपीएल खिताब भी जीते हैं. साथ ही वह खुद को बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में स्थापित करने में सफल रहे. आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले भी 31 साल के जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...