15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के पीतमपुरा इलाके में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से...

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 5 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 7 लोग झुलस गए, जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. इसमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है.दरअसल, पुलिस और फायर ब्रिगेड को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि इलाके की 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 7 लोगों को घर से निकाला गया. इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज शाम करीब 8 बजे दिल्ली के प्रीतम पुरा इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिलीष आनन-फानन में दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। भारी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काब पाया। लेकिन इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की टीम का सर्च अभियान जारी है। आसपास के लोगों को घटनास्थल के आपपास से हटाया जा रहा है।

क्या है मामला?
राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आज रात एक घर के अंदर भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 7 लोग झुलस गए, जिन्हें फायर कर्मियों की टीम ने घर से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज लगातार जारी हैं। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की कंट्रोल रूम को रात 8:07 पर आग की सूचना मिली थी। फायर की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पीतमपुरा के ZP ब्लॉक के एक घर में भीषण आग लगी थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...