15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदुबई बाढ़ में फंसे, जमीन पर सोने को मजबूर, अब दीपक पुनिया...

दुबई बाढ़ में फंसे, जमीन पर सोने को मजबूर, अब दीपक पुनिया का टूट सकता है ओलिंपिक ड्रीम

Published on

नई दिल्ली

तोक्यो ओलिंपिक में पदक से चूकने वाले दीपक पुनिया पेरिस ओलिंपिक में भारत की उम्मीदों में शामिल हैं। हालांकि, उनके ओलिंपिक ड्रीम को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें और साथी पहलवान सुजीत कलकल को शुक्रवार को एशियाई ओलिंपिक क्वॉलिफायर में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई। पता चला है कि मंगलवार से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे ये दोनों पहलवान शुक्रवार सुबह 8 बजे के बाद मेजबान शहर बिश्केक पहुंचे। तब तक वजन मापने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, जिसमें पहलवानों को अपना वजन दर्ज करना होता है और दिखाना होता है कि वे मानदंडों पर खरे उतरते हैं।

जब भारतीय पहलवान पहुंचे तो आयोजकों ने उन्हें इसकी अनुमति देने से मना कर दिया। उन्होंने इस बारे में बताया कि दुबई में बाढ़ की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन आयोजकों ने अभी तक कोई छूट नहीं दी। पुनिया और कलकल के पास अब पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का आखिरी मौका इसके बाद अगले महीने होने वाले विश्व क्वॉलिफायर होगा।

पहलवान अपने कोच कमल मालिकोव और फिजियो शुभम गुप्ता के साथ मंगलवार से ही दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे हुए थे, क्योंकि भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी और सबकुछ ठप्प पड़ गया था। कलकल के पिता दयानंद ने गुरुवार को कहा था कि वह ‘उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित’ हैं, क्योंकि वे हवाई अड्डे पर फर्श पर सो रहे हैं और उन्हें उचित भोजन भी नहीं मिल रहा है। भारत का क्वॉलिफिकेशन अभियान आज से शुरू होगा। इसमें पुरुष फ्रीस्टाइल मुकाबले बाद में खेले जाएंगे। पूनिया की अनुपस्थिति में 57 किग्रा वर्ग के युवा स्टार अमन सेहरावत पुरुष टीम की अगुआई करेंगे।

विनेश फोगट सहित अन्य भारतीय पहलवान सीधे दिल्ली से बिश्केक के लिए रवाना हो गई हैं, जबकि पुनिया और कलकल अकेले ही यात्रा कर रहे थे। दोनों 2 से 15 अप्रैल तक रूस के दागेस्तान में प्रशिक्षण ले रहे थे। 16 अप्रैल को उन्होंने दुबई के रास्ते मकाचकाला से बिश्केक के लिए उड़ान भरी, जिसे WFI ने बुक किया था। हालांकि, दुबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यूएई सरकार के अनुसार, देश में 75 साल में सबसे अधिक बारिश हुई है। मंगलवार को 259.5 मिमी बारिश हुई। बीबीसी के अनुसार, अब तक लगभग 300 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और सैकड़ों उड़ानें लेट हुईं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...