12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यप्रयागराज नगर निगम में तिरंगे का अपमान, मीटिंग हॉल में बना दिया...

प्रयागराज नगर निगम में तिरंगे का अपमान, मीटिंग हॉल में बना दिया खिड़की का पर्दा

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज नगर निगम में देश की शान और पहचान तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है. तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. पर्दे की जगह खिड़की में तिरंगे का ही पर्दा लगा दिया गया.प्रयागराज नगर निगम सदन के मीटिंग हॉल में मेयर की कुर्सी के पीछे की खिड़की में तिरंगे को ही पर्दा बनाकर लगा दिया गया था. किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

प्रयागराज निगर निगम में पहले कुल 80 वार्ड हुआ करता था जिसके में कुल 80 पार्षद थे. लेकिन 2023 में वार्डों की संख्या बढ़कर 100 कर दिया गया. मीटिंग हॉल में 20 बढ़े पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की जा रही थी.इसी को लेकर सदन में रैनोवेशन का काम चल रहा है था. प्रयागराज नगर निगम सदन में कई दिनों से रंगाई- पुताई हो रही है. टूटी दीवारों और फर्शों की भी मरम्मत की जा रही है ताकि हॉल को और सुंदर बनाया जा सके.

प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी के मुताबिक सदन हॉल की रंगाई-पुताई का काम चल रहा है. किसी व्यक्ति ने यह काम (तिरंगे का पर्दा) नासमझी में कर दिया है. जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.प्रयागराज मंडल में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ शामिल हैं. इसमें से प्रयागराज नगर निगम है, जबकि बाकी तीन जिलों में नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटें हैं. प्रयागराज में नगर निगम के लिए पहले चरण में यूपी के 8 मंडलों के साथ मतदान हुआ था. इसमें कुल 31.45% प्रतिशत मतदान हुआ. पहले चरण के चुनाव में सबसे कम मतदान प्रयागराज में ही हुआ था.

 

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...