12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeट्रंप के टैरिफ से अमेरिका को 13 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान! रोजाना...

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका को 13 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान! रोजाना हाथ से निकल रहा एक ‘पाकिस्तान’

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 60 से भी अधिक देशों के खिलाफ टैरिफ बढ़ा दिया है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा है और निवेशकों के खरबों डॉलर स्वाहा हो चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भी अमेरिका को हुआ है। अमेरिका की टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालत यह हो गई है कि दुनिया में अब 3 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली कोई कंपनी नहीं रह गई है। कुछ समय पहले तक कई कंपनियां इसमें शामिल थीं। लेकिन अब वे अपने पीक से कहीं नीचे आ चुकी हैं। 19 फरवरी से अब तक अमेरिकी शेयरों की वैल्यू 13 ट्रिलियन डॉलर गिर चुकी है। केवल मैग्नीफिशिएंट 7 कंपनियों को ही 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की चपत लगी है।

अमेरिका का एसएंडपी 500 फ्यूचर्स इंडेक्स 22 फीसदी नीचे आ चुका है और बियर मार्केट टेरिटरी में घुस चुका है। अमेरिकी बाजार में पिछले 32 दिन में रोजाना औसतन करीब 400 अरब डॉलर गंवाए हैं। यह पाकिस्तान की जीडीपी (375 अरब डॉलर) से ज्यादा है। ठीक 32 दिन पहले एसएंडपी 500 ने 6147 अंक का नया ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल के शेयरों में पिछले शुक्रवार को 7.29 फीसदी गिरावट आई और इसका मार्केट कैप 2.829 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसी तरह माइक्रोसॉफ्ट अब 2.675 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी है। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप एक समय 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया था जो अब काफी गिर चुका है। उसका मार्केट कैप अब 2.301 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। कभी ये सभी कंपनियां 3 ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा थी।

रिलायंस किस नंबर पर
इस लिस्ट में ऐमजॉन 1.812 ट्रिलियन डॉलर के साथ अब चौथे नंबर पर है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का मार्केट कैप 1.786 ट्रिलियन डॉलर, सऊदी अरामको का 1.701 ट्रिलियन डॉलर, मेटा प्लेटफॉर्म का 1.278 ट्रिलियन डॉलर, बर्कशायर हैथवे का 1.065 ट्रिलियन डॉलर और टेस्ला का 770.13 अरब डॉलर रह गया है। भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 182.64 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में 64वें नंबर पर खिसक गई है। एचडीएफसी बैंक (165.53 अरब डॉलर) दूसरे नंबर पर हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...