21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोविड के BF7 वैरियंट की सुनामी, कंटेनर में लाशों का...

चीन में कोविड के BF7 वैरियंट की सुनामी, कंटेनर में लाशों का ढेर, अस्‍पताल के कॉरिडोर में दम तोड़ते मरीज

Published on

बीजिंग

चीन में कोविड-19 के बीएफ7 वैरियंट की सुनामी सी आ गई है। यहां पर दिन पर दिन स्थितियां बिगड़ती जा रही है। जो तस्‍वीरें इस समय आ रही हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि अस्‍पताल में इस कदर भीड़ है कि कॉरिडोर में ही मरीतों की मौत हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं मुर्दाघर भी भरे पड़े हैं। मुर्दाघरों की हालत यह है कि यहां पर शवों को रखने की जगह नहीं है और कंटेनर्स में शवों का ढेर लगा हुआ है। इस स्थिति के बीच भी चीन ने तय किया है कि वह आठ जनवरी से प्रतिबंधों को खत्‍म करेगा। चीनी अथॅारिटीज ने लॉकडाउन खत्‍म करने और बॉर्डर को खोलने को फैसला कर लिया है। इस फैसले ने दुनियाभर की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

चीन में स्थितियां बेकाबू
शवदाह गृहों के बाहर शवों के ढेर देखे जा सकते हैं। मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें अस्‍पतालों के बाहर लगी हुई हैं। डॉक्‍टरों के अभाव में उन्‍हें ऐसे ही कॉरिडोर में छोड़ दिया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो राष्‍ट्रपति शी जिनपिंन ने जब जीरो कोविड नीति को खत्‍म करने का फैसला किया तो उसी समय इस बात की आशंका थी कि देश में स्थितियां अनियंत्रित होने वाली हैं। सरकार ने तय किया है कि अब कोविड केसेज से जुड़े आंकड़े जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि एक दिन में कितने मरीज आ रहे हैं और कितने लोगों की जान जा रही है।

पश्चिमी मीडिया की मानें तो एक दिन में पांच हजार मरीज दम तोड़ रहे हैं। 24 घंटे तक शवदाह गृह काम कर रहे हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि शवों के ढेर को कैसे संभाला जाए। यहां पर हजमत सूट पहने कर्मी दिन रात डेडबॉडीज को लाने का काम कर रहे हैं। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं नजर आ रहा है कि जिनमें राजधानी बीजिंग में शिपिंग कंटेनर्स में जरिए लाशों को शवदाह गृह लेकर आया जा रहा है।

डरावने वीडियोज
कोविड केसेज के जो वीडियोज आ रहे हैं वो वाकई डराने वाले हैं। चीन के कई शहरों के शवदाह गृहों में शवों की भरमार है। चीन पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 की लहर से जूझ रहा है और बीजिंग के दक्षिण पश्चिम में स्थित छोटे शहरों और कस्बों में स्थित अस्पतालों के आपात वार्ड जरूरत से ज्यादा भरे हुए हैं। आईसीयू से एंबुलेंस लौट रही हैं, तो मरीजों के बेचैन रिश्तेदार बिस्तरों की तलाश कर रहे हैं। बिस्तरों की कमी के कारण अस्पताल की बेंच और फर्श पर मरीजों को लिटाना पड़ रहा है। कुछ मरीजों को अस्‍पताल में जगह ही नहीं मिल रही है और ऐसे में वो अस्‍पताल के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं।

रोजाना कई अंतिम संस्‍कार
हुबेई प्रांत के बाओडिंग और लांगफांग स्थित छोटे शहरों और कस्बों के पांच अस्पतालों और दो शवदाह गृहों की स्थिति अनियंत्रित है। चीन में गत नवंबर-दिसंबर में प्रतिबंधों में ढील देने के बाद कोविड-19 के अधिक प्रसार वाले क्षेत्रों में यह इलाका भी शामिल था। अंतिम संस्कार के काम में लगे एक कर्मचारी ने अनुमान लगाया कि वह एक दिन में 20-30 शव जला रहा है, जबकि कोविड-19 उपायों में ढील दिए जाने से पहले यह संख्या केवल तीन-चार तक सीमित थी। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि चीन में 20 दिन में 25 करोड़ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है।

कोविड-19 क्‍लास बी
मार्च 2020 से चीन ने अपनी सीमाओं को बंद किया हुआ था। बॉर्डर को फिर से खोलना सबसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है। अब जो भी चीन में दाखिल होगा उसे किसी भी तरह से क्‍वारंटाइन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले नियमों के तहत तीन हफ्तों तक क्‍वारंटाइन में रहना पड़ता था। इसे घटाकर हाल ही में पांच दिन तक के लिए किया गया था। सोमवार को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने तय किया कि वह आठ जनवरी से कोविड को क्‍लास बी संक्रामक बीमारी के तौर पर समझेगी। अब न तो पीसीआर टेस्‍ट की जरूरत पड़ेगी और न ही क्‍वारंटाइन की। साथ ही चीन में आने वाली फ्लाइट्स की संख्‍या को भी पहले सीमित कर दिया गया था और अब इस सीमा को खत्‍म कर दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...