9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यMVA में सिर्फ 28 सीटों पर उलझन , संजय राउत बोले- प्रदेश...

MVA में सिर्फ 28 सीटों पर उलझन , संजय राउत बोले- प्रदेश कांग्रेस के नेता सक्षम नहीं, राहुल गांधी से करेंगे बात…

Published on

मुंबई:

महाविकास अघाड़ी में टिकट बंटवारे पर मतभेद सामने आने लगे है। सूत्रों के अनुसार, अघाड़ी में 288 सीटों में 260 सीटों पर सहमति बन गई है, बाकी के 28 सीटों पर गठबंधन सहयोगियों में खींचतान हो रही है। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से विदर्भ में पांच सीटें मांगी है। करीब 9 घंटे की मैराथन बैठक में सीटों पर फैसला नहीं होने पर शिवसेना (यूबीटी) ने नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं। सीट बंटवारे पर वह राहुल गांधी से बात करेंगे। हालांकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि गठबंधन में सभी ठीक है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने शिवसेना (यूबीटी) पर तंज कसते हुए कहा है कि चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बाल ठाकरे ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के मजबूत किया था। लोग बातचीत के लिए मातोश्री आते थे। अब उद्धव ठाकरे कटोरा लेकर घूम रहे हैं।

क्या है विदर्भ का पेंच, जिसे नहीं सुलझा रही है कांग्रेस
महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में विधानसभा की कुल 62 सीटें हैं। पिछले चुनाव में पुरानी शिवसेना और बीजेपी गठबंधन ने इस इलाके से 27 सीटें जीती थीं। बीजेपी को 15 और शिवसेना को 12 सीट पर कामयाबी मिली थी। कांग्रेस को अकेले 29 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को पांच सीटें मिली थी। अजित पवार के बगावत के बाद भी विदर्भ के विधायक शरद पवार के साथ बने रहे। शिवसेना में विद्रोह के बाद चार विधायक एकनाथ शिंदे के साथ चले गए और 8 उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे। अब पेंच पुराने नतीजों पर फंसा है। उद्धव ठाकरे का दावा है कि बंटवारे के फॉर्मूले के मुताबिक 2019 में जीती गईं 12 सीटें शिवसेना को मिलनी चाहिए, मगर कांग्रेस इस पर राजी नहीं है।

मुंबई की सीटों पर भी मचा है घमासान
बंटवारे में फंसी 20-25 सीटों में मुंबई की विधानसभा सीट भी शामिल है। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि मुंबई शिवसेना का गढ़ है, इसलिए हमें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। पिछले चुनाव में बीजेपी शिवसेना गठबंधन ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर कब्जा किया था। शिवसेना ने मुंबई की 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी को 9 सीट मिले थे। पार्टी में टूट के बाद 7 शिवसेना विधायक शिंदे गुट में शामिल हो गए। उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई से चुने गए 15 विधायक हैं। कांग्रेस ने पांच सीटों जीत दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ने मुंबई में 25 सीटों पर दावेदारी की है, जिसे मानने के लिए कांग्रेस राजी नहीं है। लगातार हो रही मीटिंग में विदर्भ और मुंबई की सीटों पर फैसला नहीं होने से शिवसेना नाराज है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...