14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के विश्व प्रसिद्ध बेराकटार टीबी2 ड्रोन से दागी क्रूज मिसाइल, जानें...

तुर्की के विश्व प्रसिद्ध बेराकटार टीबी2 ड्रोन से दागी क्रूज मिसाइल, जानें क्यों बढ़ गई भारत की चिंता

Published on

अंकारा

तुर्की की कंपनी बायकर ने बेराकटार टीबी2 ड्रोन का एक और परीक्षण किया है। इस परीक्षण में ड्रोन को नई केमानकेस क्रूज मिसाइल से लैस किया गया था। परीक्षण के दौरान बेराकटार टीबी2 ड्रोन ने सफलतापूर्वक केमानकेस क्रूज मिसाइल को फायर किया। इसे ड्रोन के इतिहास में बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभी तक किसी भी देश ने ड्रोन से क्रूज मिसाइल को लॉन्च नहीं किया है। बेराकटार टीबी2 दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सशस्त्र ड्रोन है। इससे और भी कई तरह के हथियारों को फायर किया जा सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध, नागोर्नो-काराबाख युद्ध में भी इस ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल देखा गया था। इस ड्रोन से क्रूज मिसाइल के लॉन्च से भारत की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। क्रूज मिसाइल को डिटेक्ट करना और मार गिराना काफी मुश्किल माना जाता है। जब यह किसी ड्रोन से लॉन्च होगा तो उसकी मारक क्षमता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

केमानकेस क्रूज मिसाइल की खासियतें जानें
केमानकेस क्रूज मिसइल को दुश्मन पर उसके क्षेत्र में घुसे बिना हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस क्रूज मिसाइल को बेराकटार टीबी3 और अकिंची ड्रोन से भी लॉन्च किया जा सकता है। तुर्की ने इस ड्रोन लॉन्च मिनी क्रूज मिसाइल को इसी साल लॉन्च किया था। इस क्रूज मिसाइल का वजन करीब 30 किलोग्राम है, जिसमें 6 किग्रा का वॉरहेड भी शामिल है। इसके गोला-बारूद की कुल लंबाई 170 सेंटीमीटर से थोड़ी अधिक है। इस मिनी क्रूज मिसाइल टर्बोजेट इंजन से लैस है, जो 720 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है। केमानकेस की क्रूज स्पीड 360 किमी प्रति घंटा है। यह 200 किमी की रेंज तक हमला करने में सक्षम है। इस मिसाइल में ऑप्टिकल गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा केमानकेस क्रूज मिसाइल में 36 गुना जूम, डुअल-एक्सिस स्टेबिलाइज़ेशन और एक लेज़र रेंजफाइंडर भी है, जो 2.8 किमी तक देख सकता है।

पाकिस्तान के पास भी है बेराकटार टीबी2 ड्रोन
पाकिस्तान और तुर्की की दोस्ती किसी से छिपी हुई नहीं है। तुर्की कश्मीर मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करता है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के पास तुर्की का बेराकटार टीबी2 पहले से ही मौजूद है। पिछले साल मई में पाकिस्तानी वायु सेना के मुरीद बेस पर तुर्की का बेराकटार टीबी2 ड्रोन नजर आया था। मुरीद बेस पाकिस्तानी पंजाब के चकवाल जिले में स्थित है। मुरीद एयरबेस से अमृतसर की दूरी 243 किलोमीटर और श्रीनगर 228 किलोमीटर है। ऐसे में यह ड्रोन आसानी से भारतीय सीमा के आसपास की गतिविधियों पर नजर रख सकता है।

तुर्की के ड्रोन को खरीदने की मची होड़
तुर्की के बेराकटार टीबी2 ड्रोन की अनुमानित कीमत 2 मिलियन डॉलर है। इसका निर्माण तुर्की की बायकर डिफेंस कंपनी (बायकर मकीना) करती है। यह कंपनी तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दामाद सेल्कुक बेराकतर के परिवार से संबंधित हैं। सेल्कुक बेराकतर इस कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी हैं। इसकी सफलता के पैमाने को देखते हुए दुनियाभर के देश तुर्की से ड्रोन को खरीद रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या अफ्रीकी देशों की है। अफ्रीका के लीबिया, अंगोला , मोरक्को, नाइजर, सोमालिया, इथियोपिया, नाइजर, नाइजीरिया, टोगो, बुर्किना फासो, रवांडा, ट्यूनिशिया, जिबूती और माली इस ड्रोन को खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं। इसके अलावा यूक्रेन, पाकिस्तान, कतर, अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, टोगो, पोलेंड, संयुक्त अरब अमीरात, अल्बानिया, इराक, कुवैत, रोमानिया और जापान भी तुर्की के बेराकटार टीबी2 ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...