19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यUP : नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, मासूमों को...

UP : नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, मासूमों को कंधे पर उठाकर भटकते रहे परिजन, नहीं मिला शव वाहन

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मेला देखकर लौट रहे दो मासूम बच्चों की नहर मैं डूबने से मौत हो गई।वही हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।परिजन आनन फानन में दोनों मासूम बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया।मासूमों की मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते दोनों बच्चों के शवों को कंधे पर डालकर इधर उधर भटकते दिखाई दिए कि कही कोई सरकारी वाहन मिल जाए। इस संबध में सीएमओ मंजीत सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया।

पूरा मामला हाथरस कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव कोटा के पास स्थित नहर का बताया जा रहा है, जहां गांव चमरूआ के रहने वाले चार मासूम बच्चे गांव कोटा में लगे मेला देखने गए हुए थे। जब चारों बच्चे गांव कोटा से मेला देखकर अपने गांव चमरूआ वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में पड़ी नहर को देखकर नहाने के लिए रुक गए। इनमें चार बच्चों में से दो बच्चे मोनू और चेतन नहाने के लिए नहर में उतर गए और दो बच्चे नहर के बाहर खड़े होकर नहा रहे दोनों बच्चे मोनू और चेतन को देखने लगे। काफी देर बाद जब बाहर खड़े बच्चों को मोनू और चेतन नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने गांव चमरूआ में जाकर मोनू और चेतन के परिजनों को पूरी घटना बताई।

आनन-फानन में दोनों बच्चों के परिजन घटना स्थान पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को खोज कर बाहर निकाला। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं बच्चों के परिजन दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने दोनों मासूम बच्चे मोनू और चेतन को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन बच्चों के शवों को अस्पताल की इमर्जेंसी वार्ड से कंधे पर लेकर वापस घर ले गए।

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापवाही देखने को मिली है। जहां जिला अस्पताल की इमर्जेंसी वार्ड में दोनों बच्चों को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम बच्चों के शवों को कंधे पर उठाकर घर वापस ले गए। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनको कोई स्ट्रैचर और शव वाहन तक मुहैया नहीं कराया गया। परिजन दोनों मासूम बच्चों के शवों को कंधे पर उठाकर अस्पताल परिसर में इधर उधर सरकारी वाहन की तलाश करते रहे, लेकिन जब वाहन नहीं मिला तो कंधे पर ही उठाकर जिला अस्पताल के बाहर ले गए। जहां से एक प्राइवेट वाहन के सहारे मासूम के शवों को घर वापस ले गए।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...