7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलविश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, 48 साल...

विश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, 48 साल में पहली पार हुआ ऐसा

Published on

हरारे ,

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज इस साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाएगी. जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 39 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना कैरेबियन क्रिकेट के लिए काफी शर्मिंदगी भरा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने ओडीआई वर्ल्ड कप के सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में तो विंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब भी जीता था.

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में सिर्फ 181 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ही कुछ संघर्ष कर पाए. होल्डर ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं शेफर्ड ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं क्रिस सोल, मॉक वॉट और क्रिस ग्रीव्स को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.

जवाब में स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवरों में ही टारगेट को हासिल कर लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस 74 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन ने 69 रनों की पारी खेली. क्रॉस ने अपनी पारी में सात चौके लगाए. वहीं मैकमुलेन के बल्ले से आठ चौके और एक सिक्स निकला.

आठ टीमों को पहले ही मिल चुकी एंट्री
आपको बता दें कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल दस टीमें भाग लेने वाली है. आठ टीमों ने तो इस टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. वहीं दो अन्य टीम विश्व कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी, जो अभी जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज यदि अब बाकी दो मैच जीत भी लेगी, तो वह टॉप-2 में जगह नहीं बना पाएगी.

वेस्टइंडीज की टीम ने क्वालिफायर टूर्नामेंट के दौरान लीग स्टेज में यूएसए और नेपाल को तो हरा दिया, लेकिन उसे जिम्बाब्वे और नीदलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा. हालांकि दो हार के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम सुपर सिक्स में पहुंचने में कामयाब रही थी. ग्रुप-ए से जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ने सुपर-सिक्स जगह बनाई है. वहीं ग्रुप-बी से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान को सुपर-6 के लिए क्वालिफाई किया.

क्वालिफायर से दो टीमें बनाएंगी जगह
सुपर-सिक्स को लेकर भी पेंच रहा. चूंकि जिम्बाब्वे की टीम ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जिसके चलते वह चार प्वाइंट्स कैरी करके सुपर-सिक्स में पहुंची. वहीं विंडीज पर जीत के चलते नीदरलैंड दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में पहुंचा है. वहीं दूसरे ग्रुप से श्रीलंका ने चार और स्कॉटलैंड ने दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में जगह बनाई है. वेस्टइंडीज की टीम ने शून्य अंक के साथ आखिरी-6 में जगह बनाई थी. सुपर-सिक्स स्टेज में टॉप-2 पर फिनिश करने वाली टीम को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा.

सुपर-सिक्स में मौजूदा स्थिति
1. श्रीलंका- 3 मैच, 6 अंक, नेट रनरेट (+1.832)
2. जिम्बाब्वे- 3 मैच, 6 अंक, नेट रनरेट (+0.752)
3. स्कॉटलैंड- 3 मैच, 4 अंक, नेट रनरेट (0.188)
4. नीदरलैंड- 3 मैच, 2 अंक, नेट रनरेट (-0.560)
5. वेस्टइंडीज- 3 मैच, 0 अंक, नेट-रनरेट (-0.510)
6. ओमान- 3 मैच, 0 अंक, नेट-रनरेट (-2.139)

सुपर-सिक्स में बाकी मुकाबलों का शेड्यूल:
2 जुलाई- जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका, बुलावायो
3 जुलाई- नीदरलैंड बनाम ओमान, हरारे
4 जुलाई- जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, बुलावायो
5 जुलाई- वेस्टइंडीज बनाम ओमान, हरारे
6 जुलाई- स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड, बुलावायो
07 जुलाई- श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, हरारे
09 जुलाई- फाइनल मैच, हरारे

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...