18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिUPS में 'U' का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न, यूनिफाइड पेंशन स्कीम...

UPS में ‘U’ का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न, यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर खड़गे का तंज

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के ऐलान के बाद केंद्र पर निशाना साधा है. खड़गे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है.” खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष के फिर से उभरने की वजह से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में अपने प्रमुख फैसलों से पीछे हटना शुरू कर दिया है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपीएस में ‘यू’ का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है. 4 जून के बाद, जनता की ताकत प्रधानमंत्री के सत्ता के अहंकार पर हावी हो गई है.”

खड़गे ने नरेंद्र मोदी सरकार के कुछ हालिया फैसलों का जिक्र किया, जिन्हें विरोध के बाद वापस ले लिया गया. इनमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन/इंडेक्सेशन के संबंध में बजट में किए गए फैसले को वापस लेना, वक्फ बिल को संयुक्त संसदीय समिति को भेजना, ब्रॉडकास्टिंग बिल के ड्राफ्ट को वापस लेना और नौकरशाही में लेटरल एंट्री को खत्म करना शामिल है. खड़गे ने कहा कि हम जवाबदेही सुनिश्चित करते रहेंगे और 140 करोड़ भारतीयों को इस निरंकुश सरकार से बचाएंगे.

UPS में क्या है?
शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंजूरी दे दी, जो सरकारी कर्मचारियों को गारंटीकृत पेंशन का आश्वासन देती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया. यूपीएस चुनने वाले कर्मचारी 25 साल की मिनिमम क्वालिफाइंग सर्विस के लिए रिटायर होने से पहले आखिरी 12 महीनों में मिले औसत मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर पेंशन के लिए पात्र होंगे.यह स्कीम न्यूनतम 10 साल की सर्विस के बाद रिटायरमेंट पर 10 हजार रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी भी देती है.

कई गैर-बीजेपी शासित राज्यों ने नई पेंशन योजना (NPS) के विरोध में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस लागू करने का फैसला किया था. कुछ अन्य राज्यों में कर्मचारी संगठनों ने भी इसकी मांग उठाई. पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50 फीसदी मासिक पेंशन के रूप में मिलता है. महंगाई भत्ते (DA) की दरों में बढ़ोतरी के साथ यह राशि बढ़ती रहती है. ओपीएस वित्तीय रूप से टिकाऊ नहीं है क्योंकि सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ता रहता है

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...