12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानियों के लिए पसीजा यूएई का दिल, ईद से पहले 275 लोगों...

पाकिस्तानियों के लिए पसीजा यूएई का दिल, ईद से पहले 275 लोगों को वापस लौटाया, जानें कारण

Published on

अबू धाबी

ईद-उल-फितर और रमजान के पवित्र महीने के अंत में यूएई ने 275 पाकिस्तानियों को वापस भेज दिया है। दरअसल यह पाकिस्तानी यूएई की जेलों में बंद थे, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है। इनकी रिहाई इस कारण की गई है, ताकि ये लोग अपने परिवार के साथ पाकिस्तान में ईद मना सकें। पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई (PAD) ने स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ साझेदारी में कैदियों की इस वापसी को संभव बनाया है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी में पाकिस्तानी दूतावास में कम्युनिटी वेलफेयर अताशे समीउल्लाह खान ने कहा कि रमजान के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में 100 से ज्यादा लोगों को रिहा किया गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जिन लोगों के पास पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेज हैं, वे देश छोड़ चुके हैं, जिनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं वो अभी नहीं लौट सके हैं। दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।’

2600 कैदी हुए रिहा
ज्यादातर कैदियों को अजमान और शारजाह और फिर बचे हुए को अन्य उत्तरी अमीरात से रिहा कर दिया गया। 95 फीसदी से ज्यादा पाकिस्तानी वापस अपने देश लौटे हैं। जो लोग छोटे-मोटे अपराधों के लिए सलाखों के पीछे होते हैं, उन्हें आम तौर पर पवित्र महीने के दौरान माफ कर दिया जाता है। 2600 कैदियों को यूएई ने पवित्र महीने के दौरान रिहा किया है। अबू धाबी से 735 कैदी, दुबई से 691 कैदी, शारजाह से 484, रास अल खैमा से 368 और अजमान से 314 कैदी रिहा किए गए हैं।

दुबई में हैं 18 लाख पाकिस्तानी
यूएई में 18 लाख पाकिस्तानी रहते हैं। इनमें से ज्यादातर दुबई और उत्तरी अमीरात में रहते और काम करके हैं। संयुक्त अरब अमीरात भी पाकिस्तान को मिलने वाली विदेशी मुद्रा का एक बड़ा स्रोत है। हर महीने पाकिस्तानी लगभग 2 अरब डॉलर पाकिस्तान में भेजते हैं। लेकिन इसी के साथ यूएई की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदी भी बड़ी संख्या हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तानी मिशन के एक कर्मचारी ने कहा कि वह जेलों का बार-बार दौरा करते हैं। जिन लोगों को घर जाने के लिए टिकट की जरूरत होती है, उन्हें ये उपलब्ध कराया जाता है। हर महीने औसतन 70-80 लोगों को टिकट दिया जाता है। कुछ महीनों में यह संख्या 20-30 तो कुछ महीनों में 100 तक पहुंच जाती है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...