3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यचुनाव अधिकारियों ने की हेलीकॉप्टर की जांच तो भड़के उद्धव ठाकरे, बोले-...

चुनाव अधिकारियों ने की हेलीकॉप्टर की जांच तो भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- क्या कभी PM, CM की चेकिंग हुई?

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 20 नवंबर को राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच, उद्धव ठाकरे का गुस्सा चुनाव आयोग के अधिकारियों पर फूटा है. दरअसल, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की थी, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का गुस्सा फूट पड़ा.

उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा…
दरअसल, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यवतमाल जिले के वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने की मांग की. इसके बाद उद्धव नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है. उन्होंने आगे पूछा कि क्या वे महाराष्ट्र में रैलियों के लिए दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के बैग की भी तलाशी लेते हैं.

अधिकारियों का बनाया वीडियो
उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के नाम लिए और उनका वीडियो शूट किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से कहा कि वे सत्ता पक्ष के नेताओं की भी जांच करें और तलाशी का वीडियो शूट करने के बाद उसे साझा करें.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...