10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालउज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती केहोली के दिन महाकाल मंदिर के...

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती केहोली के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, गंभीर हालत में 9 इंदौर रेफर दौरान गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

Published on

उज्जैन,

एमपी के उज्जैन जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलझ गए हैं। घायलों में मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भस्म आरती के दौरान जब मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था उसी दौरान आग भड़क गई। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं, सीएम मोहन यदव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह हादसे में घायलों से मुलाकात करने के लिए उज्जैन और इंदौर जा रहे हैं।

घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल रहा होगा जिस कारण से आग भड़की है। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आग पर पाया गया काबू
हादसे के थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान 13 लोग घायलों हो गए हैं। घायलों में से कुछ की पहचान हुए हैं। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी झुलस गए। मौके पर पहुंचे उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

घायलों से मिलने पहुंचे कलेक्टर
हादसे के बाद कलेक्टर नीरज सिंह घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा- घायलों का इलाज जारी है। भस्म आरती के दौरान हादसा हुआ है। आग क्यों भड़की इसके कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बता दें कि होली के दिन महाकाल के गर्भगृह में भस्म आरती के बाद गुलाल उड़ाया जा रहा था।

घटना की होगी जांच
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है. इसमें 13 लोग आग से झुलसे हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है. इसमें एक जांच की जाएगी. प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...