10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: बहराइच में बड़ा हादसा... बीस लोगों से भरा ऑटो डंपर से...

UP: बहराइच में बड़ा हादसा… बीस लोगों से भरा ऑटो डंपर से टकराया, पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Published on

बहराइच,

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीती रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दस लोग घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के शिकार हुए लोग तिलक चढ़ाकर ऑटो से लौट रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है.

जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना हुजूरपुर के पुरैनी गांव निवासी मंशाराम की बेटी का तिलक लेकर उनके परिजन व रिश्तेदार ऑटो से थाना फखरपुर के रुकनापुर गांव पहुंचे थे. तिलक चढ़ाने के बाद देर रात करीब एक बजे जब ये लोग वापस अपने गांव पुरैनी जा रहे थे, उसी दौरान कैसरगंज हुजूरपुर मार्ग पर मदनी अस्पताल के पास डंपर ने टक्कर मार दी. इससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए.

घटना के बाद अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली कैसरगंज के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर दद्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को पहले स्थानीय कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया. हालद गंभीर होने पर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

घायल ने कहा- ऑटो में सवार थे बीस लोग
मेडिकल कॉलेज के शुभम मिश्रा ने बताया कि घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना के बाद फरार हुए डंपर चालक की पुलिस तलाश कर रही है. घायल बालक राजित राम ने बताया कि उसकी बहन की शादी है. हम लोग तिलक लेकर गए थे. जब वापस आ रहे थे तो डंपर ने टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही सभी लोग इधर-उधर जा गिरे. ऑटो में लगभग बीस लोग सवार थे.

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- डंपर की पुलिस कर रही है तलाश
घटना को लेकर अपर पुलिस अधिक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से कुछ लोग कैसरगंज के रुकनापुर गांव आए थे, वहां से वापस जा रहे थे. इसमें रात में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें 5 लोगों की डेथ हुई है. सात लोग मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं. वहीं चार लोगों को चोट आई. दो लोगों को रेफर किया गया है. इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...