7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिअपनी सांप्रदायिक राजनीति चमकाने ज्ञानवापी पर बोल रहे हैं यूपी सीएम... ओवैसी...

अपनी सांप्रदायिक राजनीति चमकाने ज्ञानवापी पर बोल रहे हैं यूपी सीएम… ओवैसी का योगी पर जोरदार हमला

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सांप्रदायिक राजनीति के लिए अदालती मामलों में भी दखल दे रहे हैं। ऑल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में योगी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि जिस मामले पर हाई कोर्ट का फैसला आना है, यूपी सीएम ने उस पर बोलकर कानून के दायरे को लांघा है। ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री होने का वास्ता देकर सलाह दी कि वो कानून की इज्जत करें और ऐसे मामलों पर विवादित बातें नहीं करें। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना गलत है क्योंकि वह मंदिर है, मस्जिद नहीं।

पूजास्थल कानून का हवाला देकर ओवैसी ने किया यह सवाल
ओवैसी ने कहा कि पूजास्थल कानून में साफ-साफ कहा गया है कि 15 अगस्त, 1947 को देश में जहां कहीं भी, कोई धार्मिक स्थल जिस रूप में है, वह उसी रूप में रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत से बौद्ध मंदिरों को भी हिंदू मंदिरों में बदल दिया गया है तो क्या उसका भी सर्वे करवाएंगे और उन्हें पुराने स्वरूप में लौटाएंगे? लोकसभा सांसद ने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने इलहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने अभी सर्वे पर रोक लगा रखी है और उसका फैसला आने वाला है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने बयान देकर कानूनी मर्यादा को लांघी है।

योगी के बयान में बुल्डोजर पॉलिटिक्स की झलक: ओवैसी
हैदराबाद सांसद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तेवर में कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा, उससे उनकी बुल्डोजर पॉलिटिक्स की ही झलक मिलती है। उनका बस चला तो वो हरेक पर बुल्डोजर चला देंगे। ओवैसी ने कहा कि चार सौ साल से जो मस्जिद है, उसे कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैसे भी वाराणसी के हिंदू और मुस्लिम मिलकर कोर्ट में हलफनामा दे चुके हैं। दोनों के बीच समझौता हुआ है। उस समझौते का क्या होगा?

ज्ञानवापी पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ, जानिए
बरहाल जान लें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुस्लिम पक्ष से ऐतिहासिक गलतियां हुई हैं जिन्हें सुधारने का प्रस्ताव उन्हीं की तरफ से आए तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ज्ञानवापी का मुद्दा सुलझाने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानवापी के अंदर हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियां हिंदुओं ने तो नहीं रखी हैं। योगी ने सवाल किया, ‘अगर ज्ञानवापी मस्जिद है तो वहां त्रिशूल क्या कर रहा है?’

3 अगस्त को आएगा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला
ध्यान रहे कि वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे करवाने का आदेश दिया है। मुस्लिम पक्ष ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर तात्कालिक रोक लगाते हुए मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट में अपील दायर करने को कहा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी सर्वे पर 3 अगस्त तक रोक लगा दी। अब 3 अगस्त को हाई कोर्ट का फैसला आएगा तब पता चलेगा कि सर्वे शुरू होगा या नहीं। इससे पहले यूपी सीएम का बयान आ गया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...