9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: अमरूद तोड़ने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, SC-ST एक्ट में...

UP: अमरूद तोड़ने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

Published on

अलीगढ़,

यूपी के अलीगढ़ में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. कसूर केवल इतना था कि उसने बाग में लगे पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था. इस बात से गुस्साए दो लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या करने के बाद शव वहीं पर फेंक कर चले गए. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

अलीगढ़ के गंगारी थाना क्षेत्र के गांव मंनेगा का यह मामला है, जहां शनिवार दोपहर 25 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह अपने दो दोस्तों के साथ गांव में मौजूद बाग में अमरूद तोड़ने गया हुआ था. तीनों ने वहां जाकर अमरूद तोड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान बाग की रखवाली कर रहे दो लोगों ने इन्हें देख लिया. फिर इसको लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ा कि बाग की रखवाली करने वाले बनवारीलाल और भीमसेन ने लाठियों से ओमप्रकाश को पीटना शुरू कर दिया. इतना मारा कि वो अचेत होकर वहीं पर गिर पड़ा. दोस्तों ने ओमप्रकाश के परिवार को इस बात की जानकारी दी और पुलिस को भी घटना के बारे में बताया.

मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ओमप्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में पोस्ट मार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया था. शनिवार देर शाम ओमप्रकाश का दाह संस्कार कर दिया गया.

दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार
इन मामले में गंगीरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बनवारीलाल निवासी हुसैपुर और भीमसेन पुत्र भूदेव सिंह निवासी बिहारीपुर गांव को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर एससी-एसटी एक्ट और हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किर लिया गया है.

एक लाख में ले रखा था बाग
पुलिस ने बताया, मंनेगा निवासी राजपाल सिंह और योगेंद्र सिंह का दस बीघे का अमरूद का बाग पट्टे पर गांव हुसैपुर निवासी बनवारी लाल पुत्र सत्यपाल सिंह ले रखा है. इसके लिए वो एक लाख रुपए सालाना देता है. घटना के दौरान बनवारी और भीमसेन बाग की रखवाली कर रहे थे. अमरूद तोड़ने पर ओमप्रकाश से इन लोगों का झगड़ा हो गया और उसकी हत्या कर दी गई

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...