11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: भारी बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, 15 फीट गहरा...

UP: भारी बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, 15 फीट गहरा गड्ढा बना, कई गाड़ियां गिरीं

Published on

सुल्तानपुर,

उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दावों की पोल इस बरसात में खुल गयी. लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो दिन से हो रही भीषण बरसात में धंस गया. सड़क बैठने से करीब 15 फीट लंबा गड्ढा हो गया. देर रात हुए इस गड्ढे में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रही कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली.

फिलहाल यूपीडा की ओर से गड्ढे को रातों- रात ठीक कर दिया गया. लेकिन इसको लेकर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर सरकार को घेर लिया है. कांग्रेस ने लिखा है कि सरकार के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा साक्ष्य क्या होगा?

22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 340 KM लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में कूरेभार के अरवल कीरी स्थित एयर स्ट्रिप से किया था. इस प्रोजेक्ट से जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को जोड़ा गया था.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लैंडिंग/टेकऑफ भी कर सकते हैं. इसके लिए सुल्तानपुर में 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी हुआ है. दो दिनों से हो रही लगातार बरसात के चलते इस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में हलियापुर के पास अचानक सड़क धंस गयी और लगभग 15 फ़ीट का गड्ढा हो गया.

इसे रातों-रात यूपीडा ने भरकर सही कर दिया. बताया जा रहा है कि इस गड्ढे के कारण कई कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन किसी बड़े हादसे से लोग बच गए. इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा है, ‘हाल-फिलहाल ही बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अभी दो बरसात भी नहीं देख पाया कि टूटकर धंस गया.’

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...