13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUP: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ की खुदकुशी, घर...

UP: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ की खुदकुशी, घर में इस हालत में मिले दोनों के शव

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुबारिकपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव के एक घर में हिन्दू प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना में मृतक 31 वर्षीय शुभम, जो बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था और 25 वर्षीय नितम नाम की युवती के बीच प्रेम संबंध था. शुभम शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे. बावजूद इसके उसका प्रेम प्रसंग था. रविवार की रात शुभम की पत्नी, दोनों बच्चे, ससुर और जेठ एक रिश्तेदारी में तेहरवीं में गए हुए थे. इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई.

शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के साथ की खुदकुशी
जब शुभम के परिजन देर रात घर लौटे, तो उन्होंने कमरे में शुभम और नितम के शव फांसी के फंदे से लटके देखा. परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना पर जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी, रुपाली राव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया गया. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन इस तरह का कदम उठाने की किसी को उम्मीद नहीं थी. पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...