19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्ययूपी: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर बलात्कार का आरोप, कॉन्वेंट स्कूल...

यूपी: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर बलात्कार का आरोप, कॉन्वेंट स्कूल का पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

Published on

बलिया (यूपी),

कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व शिक्षक को दसवीं की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा 25 फरवरी को परीक्षा देने गई थी, तभी स्कूल के पूर्व शिक्षक अजय चौहान ने अपने साथियों प्रियांशु यादव और संदीप शुक्ला के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 19 मार्च को लड़की को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त कराया गया.

लड़की ने पुलिस को बताया कि चौहान ने उसका अपहरण किया और उसे दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि उसके बयानों के आधार पर बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि चौहान को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...