3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी गजब है... मेरठ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी भी फाड़ी,...

यूपी गजब है… मेरठ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, आरोपी ढाबा संचालक और साथियों पर FIR

Published on

मेरठ ,

यूपी के मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक ढाबे के सामने जाम को हटाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई. इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई. फिलहाल, आरोपी ढाबा संचालक और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हंगामे के चलते हाइवे पर भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम लग गया. सूचना पर पहुंची फोर्स ने जाम खुलवाया और मामले को शांत कराया. फिलहाल, इस मामले में ढाबा संचालक सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां रविवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित खड़ौली के पास सड़क पर खड़े वाहनों को हटा रहे थे, क्योंकि उनकी वजह से वहां पर जाम लगा हुआ था. इसी दौरान एक ढाबे के सामने वाहनों को खड़ा देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनको हटाने मौके पर पहुंचे. इसी को लेकर ढाबा मालिक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई.

आरोप है कि इसके बाद ढाबा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट की. साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी, जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसपर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दी और फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके से ही 6 लोगों को हिरासत में ले लिया.

घटना के बाबत मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि रविवार रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर जाम की सूचना मिली थी, जिसपर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे. वे जाम को खुलवा रहे थे तभी एक ढाबे के संचालक और उसके साथियों द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई है. इसमें दो पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फटी है. मुकदमा दर्ज किया गया है और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...