15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUP: ममेरे देवर से प्रेम संबंध, पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी...

UP: ममेरे देवर से प्रेम संबंध, पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Published on

इटावा,

उत्तर प्रदेश के इटावा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना इकदिल के खेड़ापती मोहल्ले में हुई. यहां रहने वाली एक महिला ने अपने ही प्रेमी को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी देकर पति की हत्या कराई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान मनोज कुमार (35) के तौर पर हुई.

बता दें, दो दिन पहले युवक का शव यमुना नदी के पास सड़क किनारे मिला था. पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि मनोज की हत्या उनकी पत्नी ने ममेरे भाई और एक अन्य साथी की मदद से करवाई थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक मनोज की पत्नी का ममेरे देवर रोहित के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध था. मनोज को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने 15,000 रुपये एडवांस देकर हत्या की साजिश रची.

प्रेम प्रसंग में महिला ने कराई पति की हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित और उसके साथी राहुल ने नुमाइश दिखाने के बहाने मनोज को बुलाया, उसे शराब पिलाई और ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर यमुना नदी के किनारे सड़क पर फेंक दिया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ममेरे देवर रोहित और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1), 238/61 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. खुलासा करने वाली टीम में सीओ नागेन्द्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक बढ़पुरा थाना गणेश शंकर द्विवेदी आदि शामिल रहे. 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...