9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: CM की फटकार के बाद मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, रेस्टोरेंट में...

UP: CM की फटकार के बाद मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, रेस्टोरेंट में दिखाई थी दबंगई

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना को आज बरेली पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद जेल भेज दिया. 12 अक्टूबर की शाम को वन मंत्री के छोटे भाई अनिल सक्सेना के बेटे अमित सक्सेना ने नशे की हालत में एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा काटा.

बार-बार समझाने के बावजूद अमित सक्सेना ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और नशे की हालत में ही अपनी कार से रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की. इस पूरे घटनाक्रम में सीसीटीवी वीडियो ही वायरल हुआ. शासन की फटकार के बाद पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय की नजर थी.

अमित पहले भी रहा है विवादों में:
12 अक्टूबर की रात की घटना यह पहला मामला नहीं है, जब वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना इस तरह के विवादों में फंसे हैं. इससे पहले भी इसी साल कुछ महीने पहले थाने में घुसकर एक होमगार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट करने की घटना के बाद यह सुर्खियों में आ चुके हैं.

मामला राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारी भी एक्शन से बचते रहे. अमित सक्सेना की नशे की हालत में रेस्टोरेंट में लोगों के साथ बदसलूकी करने की शिकायतें कई बार दर्ज की गई, लेकिन मामला राजनीतिक और शहर विधायक के परिवार से जुड़ा होने की वजह से लोगों ने इस मामले को समय-समय पर दबा दिया.

इस बार जैसे ही मामला तूल पकड़ा तो लखनऊ हरकत में आ गया. शासन की फटकार के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया. चर्चा यह भी आ रही है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक परिवार की ओर से और कहीं से भी अमित सक्सेना की पैरवी में कोई भी सिफारिश नहीं आई.इसका फायदा पुलिस विभाग को अच्छे से मिला और बिना देरी किए कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज दोपहर अमित सक्सेना को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...