9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: मंत्री के भतीजे की दबंगई, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, मालिक को...

UP: मंत्री के भतीजे की दबंगई, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, मालिक को धमकाया

Published on

बरेली,

बरेली में वन मंत्री अरुण कुमार के भतीजे ने एक बार फिर प्रेमनगर के जनकपुरी स्थित सत्कार रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा काटा. आरोप है कि भतीजे ने साथी संग रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर धमकाया. काफी हंगामे के बाद आरोपी भाग खड़े हुए. सत्कार रेस्टोरेंट के संचालक नरेश कश्यप हैं, जिन्होंने कार्रवाई की मांग की है.

बरेली के पॉश एरिया प्रेमनगर के जनकपुरी में सत्कार रेस्टोरेंट है. कल रात की घटना बताते हुऐ नरेश कश्यप ने कहा कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका था, जिसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी खुद खाना खा रहे थे. इसी दौरान जनप्रतिनिधि का भतीजा अपनी कार आया और कहा कि नरेश कश्यप कहां है? उसे मैं देख लूंगा, इसके बाद आरोपी चला गया.

आरोप है कि करीब 11:00 बजे आरोपी दोबारा अपने साथी के साथ फिर पहुंचा और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की. इतने से उसका मंन नहीं भरा तो तीसरी बार करीब 11:15 बजे फिर आया और रेस्टोरेंट का वॉश बेसिन व काउंटर में तोड़फोड़ की. देर तक हंगामा करता रहा. जब तक वह वापस पहुंचे, तब तक आरोपी भाग खड़े हुए.

इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक नरेश कश्यप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई करने की मांग की. नरेश कश्यप का कहना है कि मंत्री अरुण कुमार का भतीजा आए दिन हंगामा करता रहता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. इस बार भी पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं नरेश कश्यप कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...