28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी पुलिस के दारोगा ने छात्रा को बनाया हवश का शिकार, अप्राकृतिक...

यूपी पुलिस के दारोगा ने छात्रा को बनाया हवश का शिकार, अप्राकृतिक संबंध बनाए और शादी से इनकार किया, मुकदमा दर्ज

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा ने फिजियोथैरेपी की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब उससे शादी न करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कौड़ीराम की रहने वाली एक युवती गोरखपुर के राजेंद्र नगर में रहकर फिजियोथैरेपी की पढ़ाई करती है। सोमवार को उसने गोरखनाथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से यूपी पुलिस के ट्रेनी दारोगा आशीष यादव से हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और बीती जनवरी 2024 में गोरखनाथ मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

दारोगा ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
इस दौरान युवती के किराए के मकान पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आशीष की गाजियाबाद में पोस्टिंग हो जाने के बाद उसने 23 मार्च को युवती को गाजियाबाद बुलाया। जहां दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने थे। 29 अप्रैल को एक बार फिर युवती गाजियाबाद गई आरोप है कि इस बार आशीष ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। साथ ही उसका वीडियो बना लिया। आशीष ने युवती को विश्वास दिया कि जल्द ही वह अपने परिजनों से बातचीत कर उसे अपने घर झांसी ले जाएगा।

मांगलिक बता शादी से इनकार किया
पीड़िता का आरोप है कि जब कई महीने बीत गए और उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो मुझे चिंता हुई। मैंने अपने परिजनों को भी सारी बात बताई, हम लोग झांसी उसके घर गए। जहां उसने खुद को मांगलिक होने और कुंडली का मिलान न होने की बात कहकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर ज्यादा कुछ करोगी तो वीडियो वायरल कर जान से मार दूंगा।

पीड़िता ने इसकी शिकायत गोरखनाथ थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...