11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यUP: दबंगों ने गिराया घर... सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका शख्स, हार्ट...

UP: दबंगों ने गिराया घर… सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका शख्स, हार्ट अटैक से मौत

Published on

मेरठ,

मेरठ के जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उसे समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोग एक शव को चारपाई पर रखकर जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए. इस दौरान शव को लेकर आए लोगों ने जमकर हंगामा भी किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान की मिली भगत से मकान गिरा दिया गया. जिससे पीड़ित को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई.

इलाके के लोग शव लेकर पहुंचे DM ऑफिस
मामले में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी न्याय न करने का आरोप लगाया. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको समझाया और जांच कर न्याय दिलाने की बात जरूर कही. जानकारी के मुताबिक शनिवार को मेरठ के देहात क्षेत्र के थाना रोहटा इलाके के बाड़म गांव के रहने वाले लोग मृतक संजीव का शव को लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंच गए.

घर गिराने से आया हार्ट अटैक
इस दौरान वे शव को जिलाधिकारी परिसर में रखकर प्रदर्शन करने लग गए. जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बाड़म गांव निवासी संजीव के मकान पर ग्राम प्रधान की मिली भगत से दबंगों ने गिरा दिया. जिससे पीड़ित संजीव को हार्ड अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई.

शव लेकर पहुंच लोगों ने बताया कि मृतक की कई पीढ़ियां इस मकान में रहती आ रही थी. लेकिन दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार से कहा गया कि वे मंदिर की जमीन पर रह रहे हैं. इसी वजह से उनका मकान गिरा दिया गया. इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आखिर ये लोग मृतक के शव को लेकर कहां जाएं, जबकि उनका मकान दबंगों के द्वारा तोड़ दिया गया है.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...