4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यUP: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मनमाने ढंग से पैसा...

UP: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मनमाने ढंग से पैसा वसूलने और गर्ल्स हॉस्टल में CCTV लगाने का विरोध

Published on

हापुड़,

उत्तर प्रदेश के सरस्वती मेडिकल कॉलेज (SIMS) में प्रिंसिपल और मैनेजमेंट द्वारा जुर्माने के नाम पर मनमानी तरीके पैसा वसूलने के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई. जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग NH 9 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल सौरभ गोयल और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ कैंपस में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. हालांकि पिलखुवा पुलिस के पहुंचने के बाद छात्रों का हंगामा तो बंद हो गया लेकिन छांव का प्रोटेस्ट जारी रहा.

मनमाना पैसा वसूलने और निजता भंग करने का आरोप
मेडिकल कॉलेज में इंटर्न उज्जवल राज ने इस दौरान प्रबंधन और प्रिंसिपल पर मनमानी का आरोप लगाया. उज्जवल राज ने कहा कि एक छात्र कैंपस में ईयरफोन लगाकर वॉक कर रहा था जिससे 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. गलत तरीके से छात्रों से जुर्माना वसूला जा रहा है. होटल के कोरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं जिससे छात्राओं की निजता भंग हो रही है. सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में नई उम्र के लड़के बैठाए जा रहे हैं जिनसे छात्राओं की वीडियो लीक होने का खतरा है. छात्रों की मांग है कि प्रिंसिपल सौरभ गोयल को हटाकर किसी अन्य को प्रिंसिपल बनाया जाना चाहिए. अस्पताल परिसर में हंगामे के चलते ओपीडी सेवा प्रभावित रही. हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं.

फेस्ट के नाम पर 2 लाख रुपये वसूल चुका है कॉलेज
प्रदर्शन कर रहे मेडिकल इंटर्न साक्षी आनंद की मांग है कि उन्हें कम से कम 12000 रुपये का स्टाइपन दिया जाए. इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल सौरभ गोयल द्वारा बच्चों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. बेवजह कॉलेज प्रबंधक छात्रों से जुर्माना लगाकर वसूल रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनसे दो लाख रुपये लिए गए लेकिन न किसी तरह का फेस्ट आयोजित हुआ और ना ही किसी तरह की ट्रिप कॉलेज द्वारा आयोजित की गई. इसी के साथ उन्होंने मांग की कि गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों को तुरंत हटाया जाए.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...