15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: महिला प्रदर्शनकारियों को पुरुष सिपाहियों ने दौड़ाकर पीटा, Video

UP: महिला प्रदर्शनकारियों को पुरुष सिपाहियों ने दौड़ाकर पीटा, Video

Published on

अंबेडकरनगर,

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर जबरदस्त लाठी चलाई. वजह अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर हुआ विवाद है. इसके खिलाफ जब रविवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन का क्रम तेज हो गया, तब पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ लाठियां चलाई. वह भी महिलाओं पर.

यह पूरा मामला अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर मोहल्ले का है. यहां पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा शनिवार को कालिख पोत दी गई. इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की.

इसके बाद अपनी सहयोगी महिला कर्मियों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर जमकर लाठीचार्ज किया. हालांकि विरोध प्रदर्शन को नियंत्रण में ले रहे पुलिसकर्मी उस समय उत्तेजित हो गए जब उन्होंने साथी महिला पुलिसकर्मियों पर हमले और बदसलूकी को देखा.

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों ने अपनी सहयोगी महिला पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए बल प्रयोग किया और इस दौरान महिलाओं पर जमकर लाठीचार्ज हुआ. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह महिलाओं पर पुरुष पुलिसकर्मी लाठियां चला रहे हैं

यह पूरा मामला बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर शुरू हुआ और अगले दिन रविवार को इसके विरोध में पुरुष से ज्यादा महिलाएं विरोध प्रदर्शन में सामने आ गई. हालांकि आशंका को देखते हुए अंबेडकरनगर पुलिस अधिकारियों ने भी महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या में इनकी संख्या कम थी. लिहाजा प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया.

इस मामले में एसपी अजीत सिन्हा ने कहा, ‘कुछ महिलाओं ने उत्तेजना पूर्व कर्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया और गाड़ी तोड़ दी गई है. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके इन महिलाओं को अलग-थलग किया. संबंधित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.’

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...