25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्‍ली मेयर चुनाव से पहले MCD में जमकर हंगामा, बीजेपी और आप...

दिल्‍ली मेयर चुनाव से पहले MCD में जमकर हंगामा, बीजेपी और आप पार्षदों में धक्‍का मुक्‍की

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली की ‘छोटी सरकार’ का मुखिया चुने जाने के दौरान बवाल हो गया। सिविक सेंटर में मेयर चुनाव के पहले, आम आदमी पार्टी के सदस्‍यों ने खूब हंगामा किया। वे पीठासीन अधिकारी के मनोनीत सदस्‍यों को पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज थे। वोटिंग शुरू होने से पहले, AAP और बीजेपी के पार्षदों में धक्‍का मुक्‍की भी हुई। इस दौरान नारेबाजी की गई और पर्चे उछाले गए। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों का चुनाव भी आज ही होगा। डिप्टी मेयर के पद पर मटिया महल वॉर्ड के आप के पार्षद आले मोहम्मद इकबाल का मुकबाला बीजेपी के प्रत्याशी कमल बागड़ी से होगा, जो राम नगर वॉर्ड से पार्षद हैं। इनके अलावा स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें आप के 4 और बीजेपी के 2 उम्मीदवार हैं। गजेंद्र दराल ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था, लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

AAP को राजनीतिक समीकरण बिगड़ने का डर
एलजी द्वारा की गई एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी की मुख्य चिंता एमसीडी में समीकरण बिगड़ने की है। एलजी ने जिन 10 लोगों को एमसीडी में पार्षद मनोनीत किया है, उनका सीधा ताल्लुक बीजेपी से होने की चर्चा है। बीजेपी इस बार विपक्ष में है। ऐसे में इन मनोनीत पार्षदों की मौजूदगी से एमसीडी में बीजेपी को राजनीतिक बल मिल सकता है। मनोनीत पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट नहीं डाल सकते, लेकिन स्टैंडिंग कमिटी मेंबर और जोन चेयरमैन के चुनाव में वोट डाल सकते हैं। इससे एमसीडी में नीतिगत फैसले लेने वाली स्टैंडिंग कमिटी में आम आदमी पार्टी के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। जोनल इलेक्शन में भी इसका असर पड़ सकता है। इसी वजह से आप एल्डरमैन की नियुक्ति का कड़ा विरोध कर रही है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...