10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिबिलावल भुट्टो के नमस्‍ते पर मचा बवाल, जयशंकर के हाथ न मिलाने...

बिलावल भुट्टो के नमस्‍ते पर मचा बवाल, जयशंकर के हाथ न मिलाने पर बौखलाए पाकिस्तानी राजनेता

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं। यह पिछले एक दशक से भी अधिक समय में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद समेत कई मुद्दों को लेकर बातचीत बंद है। ऐसे में बिलावल के इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों में मील का पत्थर माना जा रहा है। हालांकि, बिलावल की भारत यात्रा को लेकर पाकिस्तान में बवाल भी मचा हुआ है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने बिलावल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब एससीओ मीटिंग की शुरुआत में एस जयशंकर के सामने बिलावल के हाथ जोड़ने को लेकर पाकिस्तानी राजनेता भड़के हुए हैं। कई राजनेताओं ने बिलावल की इस हरकत को शर्मनाक करार दिया है।

बिलावल ने क्यों किया नमस्ते
दरअसल, एससीओ मीटिंग की औपचारिक शुरुआत के पहले भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रूस, चीन समेत बाकी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से हाथ मिलाया, लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को नमस्ते कर औपचारिक स्वागत किया। बिलावल ने भी एस जयशंकर के नमस्ते के जवाब में अपने हाथ जोड़ लिए। पाकिस्तान में इसी घटना को लेकर विपक्षी पार्टियों ने बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पाकिस्तान के विपक्षी नेता क्या कह रहे
पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की नेता और इमरान खान सरकार में मानवाधिकार मंत्री रहीं शिरीन मजारी ने ट्वीट कर बिलावल भुट्टो के नमस्ते पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि असली कहानी इस तस्वीर में है जहां भारतीय समकक्ष और मेजबान (एस जयशंकर) ने बिलावल से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ नहीं बढ़ाया और नमस्ते किया लेकिन बिलावल ने भी ऐसा ही किया। कूटनीति में संकेतों का काफी महत्व होता है, खासकर जब दोनों दुश्मन देश हों। यह बिलावल के तुष्टिकरण का संकेत था जो कि शर्मनाक है। उनके इस ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व संचार मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी ट्वीट किया है।

बिलावल ने नमस्ते पर दी सफाई
भारत में एससीओ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सिंध में, हम इस तरह एक दूसरे का स्वागत करते हैं। इसे “सभ्य” कहते हैं। बिलावल भुट्टो के खानदान की जड़े सिंध सूबे से जुड़ी हुई हैं। उनके दादा जुल्फिकार अली भुट्टो और मां बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...