19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा है UPS', यूनिफाइड पेंशन स्कीम के जरिए...

‘कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा है UPS’, यूनिफाइड पेंशन स्कीम के जरिए संजय सिंह का सरकार पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नई पेंशन स्कीम का ऐलान किया है. इसका नाम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) है. इस नई पेंशन योजना को खराब बताते हुए विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम तो नई पेंशन योजना (OPS) से भी ज्यादा खराब है. यह देश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है. इस पेंशन योजना से देश के अर्ध सैनिक बलों को निकालकर बाहर कर दिया गया है. वो इस दायरे में नहीं आएंगे, क्योंकि उनकी सर्विस 25 साल की होती ही नहीं है.

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर महीने 10 प्रतिशत पेंशन के नाम पर कटेगा और उसके बाद पूरा पैसा सरकार अपने पास रख लेगी. लास्ट के 12 महीनों का औसत निकालकर 6 महीने की तनख्वाह दे दी जाएगी. कुल मिलाकर यह NPS से भी ज्यादा बेकार योजना है. देश के कर्मचारियों के साथ मोदी सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है. संजय सिंह ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाए.

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर कहा कि यह साबित हो गया है कि सभी पार्टियां और विपक्षी दल जो कह रहे थे वह सही था. केंद्र सरकार खुद केंद्रीय कर्मचारियों का दमन कर रही थी, जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया, उससे भाजपा को थोड़ी अक्ल आ गई है और मुझे लगता है कि वे (भाजपा) बहुत जल्द अपने अन्य फैसले वापस ले लेंगे.

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने यूपीएस को लेकर कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाकर केंद्र सरकार ने साबित कर दिया है कि पिछले कुछ महीनों से विपक्ष द्वारा पेंशन स्कीम की मांग के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा. इस बार भाजपा को केवल 240 सीटें मिलीं, इसलिए उन्हें पता है कि उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कुछ योजना लानी ही पड़ेगी.साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सरकार इस योजना को पहले भी ला सकती थी.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...